Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Brio facelift को किया गया अनवील, लगभग 9.5 लाख रुपये है शुरुआती कीमत; जानिए फीचर और सभी डिटेल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 09 May 2023 09:01 PM (IST)

    Honda Brio facelift में मोटे क्रोम बार के साथ बड़ी ग्रिल और स्वेप्टबैक हेडलैंप दिए गए हैं। इस हैचबैक में फॉग लैंप के लिए नए हाउस के साथ फिर से डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर मिलता है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Honda Cars have unveiled the facelifted price, Honda Brio facelift feature

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापानी कार निर्माता कंपनी Honda Cars ने इंडोनेशिया में फेसलिफ्टेड Honda Brio हैचबैक का अनावरण किया है। अपडेटेड ब्रियो को नई तरह से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर एंड मिलते हैं। कंपनी की ये हैचबैक होंडा की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। कीमत की बात करें तो नई Honda Brio को IDR 192 m (लगभग 9.5 लाख रुपये) के शुरुआती प्राइस पर पेश किया गया है। आइए इसकी प्रमुख विशेषताओं पर एक नजर डाल लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो नई Honda Brio में मोटे क्रोम बार के साथ बड़ी ग्रिल और स्वेप्टबैक हेडलैंप दिए गए हैं। इस हैचबैक में फॉग लैंप के लिए नए हाउस के साथ फिर से डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर मिलता है। कार के पिछले हिस्से में नया टेल लैंप क्लस्टर और एक रूफ स्पॉइलर दिया गया है। आपको बता दें कि ब्रियो का एक RS वेरिएंट भी है। इस वेरिएंट में एक पियानो ब्लैक ग्रिल, ब्लैक-आउट व्हील्स और ओआरवीएम, एलईडी हेडलैंप और डिफ्यूजर दिए गए हैं जो इसे और अधिक स्पोर्टी बनाते हैं।

    फीचर्स और इंजन

    नई ब्रियो का डैशबोर्ड लेआउट पहले जैसा ही है। इस हैचबैक में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक छोटी डिजिटल एमआईडी स्क्रीन के साथ एनालॉग क्लस्टर, माउंटेड कंट्रोल के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और आगे की सीटों को अब एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलता है। इसके पावरट्रेन के बारे में बात करें तो अपडेटेड ब्रियो को 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, एनए पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा जो 89 बीएचपी की शक्ति और 110 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इसके गियरबॉक्स विकल्पों में केवल सीवीटी ऑटोमैटिक शामिल है।

    Honda Elevate भारत में हो रही है लॉन्च 

    हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी होंडा एलिवेट एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। इसे 6 जून 2023 को वैश्विक रूप से पेश किया जाएगा और इसे साल के अंत में बिक्री पर जाने की उम्मीद है। लॉन्च होने बाद इस होंडा की इस एसयूवी का मुकाबला सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी कारों से होने वाला है।

    होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टार्क पैदा करता है। इसके गियरबॉक्स विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक शामिल होंगे। हालांकि कंपनी इसे बाद में हाइब्रिड पॉवरट्रेन के साथ भी पेश कर सकती है।