विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda की यह छोटी पॉपुलर कार भारत में हुई बंद, जानें बड़ी वजह

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Mon, 11 Feb 2019 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 01:48 PM (IST)

Honda Car India ने अपनी Brio हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। Brio कंपनी की एंट्री-लेवल हैचबैक है और ...और पढ़ें

Honda की यह छोटी पॉपुलर कार भारत में हुई बंद, जानें बड़ी वजह
Honda की यह छोटी पॉपुलर कार भारत में हुई बंद, जानें बड़ी वजह

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda Car India ने अपनी Brio हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। Brio कंपनी की एंट्री-लेवल हैचबैक है और और कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन 2016 में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी को इसके बिक्री के आंकड़े इतने अच्छे नहीं मिले और अब भारतीय बाजार में Amaze कंपनी की एंट्री लेवल कार ऊभर कर सामने आई है।

Honda Cars India के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग), राजेश गोयल ने पीटीआई से कहा, "हमारी एंट्री कार अब Amaze है। हमने Brio का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और अब हम नेक्स्ट जनरेशन Brio को लाने के बारे में फिलहाल सोच भी नहीं रहे हैं।"

भारत में पिछले कुछ वर्षों से ट्रेंड काफी बदला है। एसयूवी और सब-4 मीटर सेडान को अधिक प्रमुखता मिल रही है। इसी वजह से Amaze को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Amaze के नए जनरेशन मॉडल को लॉन्च हुए करीब एक साल होने जा रहा है और इसकी 63,000 से ज्यादा बिक्री हो चुकी है। ग्राहकों ने तुलनात्मक रूप से बड़े मॉडलों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है, जो अन्य वैश्विक बाजारों के समान है।

Honda Brio को किसी दूसरे मॉडल से रिप्लेस नहीं किया जाएगा और Amaze कंपनी की भारत में एंट्री-लेवल कार है। Honda Brio को भारत में सबसे पहले सितंबर 2001 में लॉन्च किया गया था और अब तक कंपनी ने इसकी सिर्फ 97,000 यूनिट्स की ही बिक्री की है। Honda ने पहले ही 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान घोषणा की थी कि वह भारत में 2020 तक 6 नई कारों को लॉन्च करेगा। इनमें से कंपनी पहले ही दो कारों को लेकर आ गई है, जिसमें नई-जनरेशन Amaze और नई-जनरेशन CR-V शामिल है। इसके अलावा कंपनी नई जनरेशन Civic को भारत में मार्च 2019 तक लॉन्च करने जा रही है।

यह भी पढ़ें:

Lamborghini इस साल भारत में करेगी 50 से 60 फीसद ज्यादा बिक्री, पढ़ें कंपनी की आगे की योजनाएं

Kwid से लेकर Duster तक, Renault की कारों पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट