विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च से पहले Honda Activa EV की मिली झलक, नए टीजर में दिखे इलेक्ट्रिक मोटर, रियर टायर और लंबी सीट

Published: Fri, 15 Nov 2024 06:57 PM (IST)

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक 27 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसके लॉन्च होने से पहले होंडा ने फिर से ...और पढ़ें

Honda Activa EV भारत में 27 नवंबर को पेश होगी।
Honda Activa EV भारत में 27 नवंबर को पेश होगी।

HighLights

  1. Honda Activa EV में लंबी सीट होगी।
  2. इसकी रेंज 100 किमी से ज्यादा हो सकती है।
  3. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ झलक दिखाई गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवंबर 2024 को लॉन्च होने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम इलेक्ट्रिक एक्टिवा हो सकती है। इसके नए टीजर में इलेक्ट्रिक मोटर, रियर टायर और लंबी सीट डिजाइन के बारे में नई जानकारी के बारे में पता चला है।

Honda Activa EV: क्या नया दिखा

  • होंडा एक्टिवा ईवी के नए टीजर में एक इलेक्ट्रिक मोटर देखने के लिए मिला है, जिसपर होंडा के लोगों की ब्रांडिंग की गई है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक अपने सेगमेंट में मजबूत प्रतियोगी के रूप में स्थापित कर सकता है।
  • टीजर में लंबी सीट देखने के लिए मिली है। जिससे पता चलता है कि ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को ही आरामदायक अनुभव मिलेगा। जिसकी वजह से एक्टिवा इलेक्ट्रिक फैमिली और रोजाना कामकाज करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी बनेगी।
  • एक्टिवा इलेक्ट्रिक में डुअल स्वैपेबल मोबाइल पावर पैक देखने के लिए मिल सकती है, जिसकी वजह से इसकी रेंज 100 किमी से अधिक हो सकती है। जिसकी वजह से यह शहरी लोगों को काफी पसंद आ सकती है।
  • इसके पिछले टीजर में एक्टिवा ईवी के  एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और राइडर्स को पास के चार्जिंग स्टेशनों तक मार्गदर्शन करने के लिए बिल्ट-इन नेविगेशन जैसी सुविधाएं देखने के लिए मिली थी। यह तकनीक कनेक्टेड जीवनशैली का एक अभिन्न अंग बन जाती है।

Honda Activa EV

Honda Activa EV:  संभावित फीचर्स

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल स्टैण्डर्ड और होंडा रोड सिंक डुओ वेरिएंट में 7 इंच का बड़ा TFT कंसोल देखने के लिए मिल सकता है। बड़े कंसोल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर देखने के लिए मिल सकता है। इसमें कॉल/एसएमएस अलर्ट, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल फीचर्स भी देखने के लिए मिल सकते हैं। साथ ही USB-C चार्जिंग पोर्ट और तीन राइड मोड  स्टैण्डर्ड, स्पोर्ट और इकॉन के साथ ही रिवर्स मोड भी देखने के लिए मिल सकता है।

Honda Activa EV

Honda Activa EV: संभावित कीमत

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को 27 नवंबर, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। होंडा इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये से 1.3 लाख रुपये के बीच रख सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला एस1, एथर रिज्टा, विडा वी1 और टीवीएस आईक्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से देखने के लिए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- लॉन्‍च से पहले Honda Activa Electric की मिली झलक, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला Teaser

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।