Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन बेस्ट
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4 भारतीय बाजार में हाल में लॉन्च हुई Hero Karizma XMR 210 का मुकाबला Yamaha R15 V4 से देखने के लिए मिलता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों बाइक की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन-सी मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस फीचर्स और कीमत के मामले में आपके लिए कौन बेहतर रहने वाली है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में Hero Karizma XMR 210 को लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट में लाया गया है, साथ ही इसके हार्डवेयर में भी बदलाव किया गया है। इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Yamaha R15 V4 से देखने के लिए मिलता है। हम यहां पर आपको इन दोनों (Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4) की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन-सी बाइक इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत में आपके लिए बेहतर है।
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: इंजन
स्पेसिफिकेशन | Hero Karizma XMR 210 | Yamaha R15 V4 |
इंजन | 210cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड | 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड |
पावर | 25.5 PS | 18.4 PS |
टॉर्क | 20.4 Nm | 14.2 Nm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड | 6-स्पीड |
हीरो करिज्मा XMR 210 में बड़ा इंजन मिलता है, जो R15 V4 से 7.1PS की पावर और 6.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी वजह से यह 11.06 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है, जबकि R15 को यह स्पीड पकड़ने में 13.25 सेकंड का समय लगता है।
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: अंडरनिपिंग
स्पेसिफिकेशन | Hero Karizma XMR 210 | Yamaha R15 V4 |
प्रेम | स्टील ट्रेलिस फ्रेम | डेल्टाबॉक्स फ़्रेम |
फ्रंट संस्पेशन | 37 mm टेलीस्कोपिक फोर्क / 37 मिमी इनवर्टेड फोर्क | इनवर्टेड फोर्क |
रियर सस्पेंशन | प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ मोनोशॉक | मोनोशॉक |
फ्रंट ब्रेक | 300 mm पेटल डिस्क | 282 mm डिस्क |
रियर ब्रेक | 230 mm पेटल डिस्क | 220 mm डिस्क |
फ्रंट टायर | 100/80-17 | 100/80-17 |
रियर टायर | 140/70-17 | 140/70-17 |
दोनों ही मोटरसाइकिल में इनवर्टेड फोर्क दिया गया है, बस MR 210 के बेस वेरिएंट में यह नहीं मिलता है। R15 V4 के पीछे की तरफ मैन्युअल प्रीलोड एडजस्टमेंट नहीं मिलता है, लेकिन लिंक्ड मोनोशॉक मिलता है जो आरामदायक राइड अनुभव देता है। इन दोनों में 17-इंच के अलॉय व्हील और टायर का साइज एक जैसा ही है। XMR 210 में R15 V4 से थोड़े ज्यादा बड़े पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: डाइमेंशन
स्पेसिफिकेशन | Hero Karizma XMR 210 | Yamaha R15 V4 |
व्हीलबेस | 1351 mm | 1325 mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 160 mm | 170 mm |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 11 लीटर | 11 लीटर |
सीट की ऊंचाई | 810 mm | 815 mm |
बाइक का वजन | 163.5 kg | 141 kg |
R15 V4 का वजन XMR 210 से 22.5 किलोग्राम हल्का है, जो काफी ज्यादा है। इसकी वजह से इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए संभालना बहुत आसान हो जाता है। वहीं, इसमें XMR 210 से ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। R15 V4 में 170mm, तो XMR 210 में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: फीचर्स
स्पेसिफिकेशन | Hero Karizma XMR 210 | Yamaha R15 V4 |
कंसोल | LCD और 4.2-इंच की TFT | LCD |
लाइट | LED | LED |
राइड मोड | नहीं | स्ट्रीक और ट्रैक |
ABS | डुअल चैनल | डुअल चैनल |
ट्रैक्शन कंट्रोल | नहीं | स्वीचेबल |
क्विकशिफ्टर | नहीं | हां |
इन दोनों ही मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। R15 V4 में 2 राइड मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर मिलता है, जो इसे काफी बेहतर बनाती है। दोनों में कुछ खास फीचर्स कॉमन मिलते हैं, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें राइड करने में सुविधाजनक बनाता है।
Hero Karizma XMR 210 Vs Yamaha R15 V4: कीमत
Hero Karizma XMR 210 | कीमत (रुपये में) | Yamaha R15 V4 | कीमत (रुपये में) |
बेस | 1,81,400 | मेटालिक रेड | 1,84,400 |
टॉप | 1,99,750 | डार्क नाइट | 1,85,400 |
कॉम्बैट एडिशन | 2,01,500 | इंटेंसिटी वाइट | 1,89,400 |
रेशिंग ब्लू | |||
वीवीड मैजेंटा मेटालिक |
XMR 210 का बेस वेरिएंट R15 V4 से 3,000 रुपये ज्यादा किफायती है। Karizma का टॉप वेरिएंट और कॉम्बैट एडिशन R15 V4 के सभी वेरिएंट से ज्यादा महंगी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।