विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में बिकने वाली इन 7 कारों को भारतीय ग्राहक चाह कर भी नहीं खरीद सकते

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 31 Jan 2019 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:42 AM (IST)

पाकिस्तान में धूम मचाने वाली ये कारें भारत में अब तक नहीं हुईं लॉन्च

पाकिस्तान में बिकने वाली इन 7 कारों को भारतीय ग्राहक चाह कर भी नहीं खरीद सकते
पाकिस्तान में बिकने वाली इन 7 कारों को भारतीय ग्राहक चाह कर भी नहीं खरीद सकते

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अगर आपसे पूछा जाए कि ऐसी क्या चीज है जो पाक्सितान के पास है, लेकिन भारत के पास नहीं तो इस जवाब ढूंढने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। आज हम आपको 7 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पाकिस्तान में काफी मांग हैं, लेकिन अबतक ये भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई। तो जानते हैं इन कारों के नाम और फीचर्स के बारे में,

Suzuki Jimny

Suzuki Jimny के नए वर्जन में Gypsy वाला ही इंजन दिया गया है। इसमें पावर के लिए G13, 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 80 bhp की मैक्सिमम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस SUV को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कंपनी इसे भारत में लॉन्च करेगी, लेकिन यह कार भारत में अब तक लॉन्च नहीं हुई है।

Toyota Hiace

Toyota Hiace का इस्तेमाल पैसेंजर और कॉर्मिशियल कामों के लिए किया जाता है। 13 लोगों की क्षमता वाली इस गाड़ी को पाकिस्तान में काफी पसंद किया गया है।

Honda HR-V

Honda HR-V में पावर के लिए 1.5-लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह कार Honda BR-V और CR-V के बीच वाले सेगमेंट में आती है।

Toyota Avanza

Toyota Avanza एक MPV कार है, जो पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 bhp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है।

Kia Rio

Kia Rio पेट्रोल इंजन के दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर और 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है।

Kia Sportage

Kia Sportage इसमें पावर के लिए 2.4-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 182 bhp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है।

Suzuki Vitara

Suzuki Vitara में पावर के लिए 1.6-लीटर, 4-सिलिंडर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 115 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स