Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harley-Davidson की इन दो बाइक पर ₹3 लाख तक की छूट, लुक और डिजाइन है सबसे अलग

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 03:36 PM (IST)

    ऑटो डेस्क के अनुसार Harley-Davidson अगस्त 2025 में अपनी दो क्रूजर मोटरसाइकिल Fat Boy और Fat Bob पर भारी छूट दे रही है। इन दोनों मोटरसाइकिलों पर करीब 2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है जो कुछ शोरूम में 3 लाख रुपये तक भी जा सकती है। ये डिस्काउंट 2024 मॉडल पर उपलब्ध है जो पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं।

    Hero Image
    Harley-Davidson Fat Boy और Fat Bob पर भारी डिस्काउंट

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Harley-Davidson अगस्त 2025 में अपनी दो मोटरसाइकिल पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। यह दोनों ही क्रूजर मोटरसाइकिल है और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इतना ही नहीं इनका इंजन बहुत ज्यादा पावरफुल है। इन बाइक का नाम Harley-Davidson Fat Boy और Fat Bob है। आइए विस्तार में जानते हैं कि हार्ले डेविडसन की इन दोनों मोटरसाइकिल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और यह दोनों किन खास फीचर्स के साथ आती है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harley-Davidson पर डिस्काउंट

    हार्ले डेविडसन की Fat Boy और Fat Bob पर अगस्त 2025 में करीब 2 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इन दोनों मोटरसाकिल पर कुछ शोरूम में एक्स्ट्रा ऑफर के साथ यह डिस्काउंट 3 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। यह छूट दोनों के ही 2024 मॉडल पर मिल रहा है। यह दोनों ही मोटरसाइकिल पावरफुल इंजन के साथ प्रीमियम फीचर्स से लैस है।

    Harley Davidson Fat Bob

    Harley Davidson Fat Bob

    • 2024 Harley-Davidson Fat Bob को भारत में 21.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जाता है। 2025 के लिए Fat Bob को बंद कर दिया गया है, जिसकी जगह Street Bob ने ली है। इसमें 1,868 cc Milwaukee-Eight 117CI इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 93 HP की पावर और 155 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    • इसमें पूरी तरह से LED लाइटिंग दी गई है, जिसमें लो बीम, हाई बीम और एक खास सिग्नेचर पोजीशन लैंप शामिल है। इसमें इंटीग्रेटेड, मल्टी-फंक्शन LED स्टॉप/टेल/टर्न सिग्नल और इनकैन्डेसेंट बुलेट टर्न सिग्नल भी मिलते हैं। बाइक में 4-इंच का एनालॉग टैकोमीटर लगा है, जिसके साथ डिजिटल स्पीडोमीटर, गियर की जानकारी, ओडोमीटर, ईंधन का स्तर, घड़ी, ट्रिप और रेंज की जानकारी देने वाला डिस्प्ले भी मिलता है।

    Harley Davidson Fat Boy

    Harley Davidson Fat Boy

    • 2024 Harley Davidson Fat Boy को भारतीय बाजार में 25.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जा रहा है, यह 2025 मॉडल से केवल 21,000 रुपये सस्ती है। इसमें 2 सिलेंडर, 1,868 cc, Milwaukee-Eight 114 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 94 HP की पावर और 155 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    • इसमें पूरी तरह से LED हेडलाइट दी गई है, जिसमें लो बीम, हाई बीम और खास सिग्नेचर पोजीशन लाइटिंग शामिल है। इसमें इंटीग्रेटेड और मल्टी-फंक्शनल LED स्टॉप/टेल/टर्न सिग्नल और इनकैन्डेसेंट बुलेट टर्न सिग्नल भी दिए गए हैं। बाइक में 5-इंच का एनालॉग स्पीडोमीटर लगा है, जिसमें डिजिटल डिस्प्ले पर गियर, ओडोमीटर, ईंधन का स्तर, घड़ी, ट्रिप, रेंज और टैकोमीटर की जानकारी दिखाई देती है।

    डिस्क्लेमर- यह छूट विशेष रूप से पिछले साल के स्टॉक की बची हुई इकाइयों पर लागू होती है, इसलिए उपलब्धता के संबंध में अपने स्थानीय डीलरशिप से जरूर संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होगी Norton Motorcycles, Royal Enfield और Harley-Davidson को मिलेगी कड़ी टक्कर