विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में जल्द लॉन्च होगी Norton Motorcycles, Royal Enfield और Harley-Davidson को मिलेगी कड़ी टक्कर

Published: Thu, 08 May 2025 06:00 AM (IST)

TVS मोटर भारतीय बाजार में Norton Motorcycles को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसे कंपनी साल 2025 के ...और पढ़ें

2025 के आखिरी तक Norton Motorcycles भारत में लॉन्च होगी।
2025 के आखिरी तक Norton Motorcycles भारत में लॉन्च होगी।

HighLights

  1. TVS ने Norton को 153 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  2. Commando 961, V4SV और V4CR लॉन्च हो सकती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पांच साल पहले जिस ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन को TVS मोटर ने खरीदा था, उसके मॉडल्स को अब भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने नॉर्टन मोटरसाइकिल्स के भारत में लॉन्च करने की टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। आइए जानते है कि भारत में Norton मोटरसाइकिल्स कब लॉन्च होगी?

कंपनी तीन मोटरसाइकिलें होंगी लॉन्च

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड, नॉर्टन मोटरसाइकिल्स की तीन बाइक को भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिनका नाम Commando 961, V4SV और V4CR हो सकता है। इन मोटरसाइकिलों की कीमतें करीब 20 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह तीनों ही मोटरसाइकिल पावरफुल इंजन और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, जिन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा।

भारत में कब होंगी लॉन्च?

करीब पांच साल पहले टीवीएस मोटर ने नॉर्टन मोटरसाइकिल्स को खरीदा था। टीवीएस मोटर ने नॉर्टन मोटरसाइकिल को लगभग 153 करोड़ रुपये में खरीदा, जो कि चीजों की बड़ी योजना में अपेक्षाकृत छोटी राशि लगती है। टीवीएस की ओर से लगभग 1,000 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण निवेश किया गया है। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। इनके लॉन्च होने का खुलासा TVS मोटर ने कर दिया है। नॉर्टन मोटरसाइकिल्स को भारत में साल 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने साल 2027 के अंत तक छह नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। इन्हें CBU रूट के जरिए भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत ऑटोमोटिव टैरिफ को 100% से 10% तक लाने की उम्मीद है।

कितनी दमदार होंगी Norton मोटरसाइकिल्स?

  • Commando 961, V4SV और V4CR यह तीनों ही करीब 900 cc के इंजन के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी Norton मोटरसाइकिल्स के 350cc-450cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की गाड़ियों को भी लॉन्च कर सकती है। जिन्हें अगले साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • वहीं, इनके के लिए कंपनी दो नए प्लेटफॉर्म को डेवलप कर रही है, जिसमें से एक 450cc हो सकती है, जो इसकी सबसे सस्ती पेशकश हो सकती है और इसकी दूसरी मोटरसाइकिल 650cc का हो सकता है, जो इनकी मध्यम वजन वाली बाइक हो सकती है। एक बाइक में सिंगल-सिलेंडर यूनिट तो दूसरी में ट्विन-सिलिंडर यूनिट देखने के लिए मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Platina का नया वेरिएंट लॉन्च; नया कलर स्कीम, USB चार्जिंग पोर्ट समेत मिला नया इंजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।