Ford EcoSport: 10 सालों तक ग्राहकों के दिलों में राज करने के बाद बंद हुआ इस SUV का प्रोडक्शन, जानें अबतक का सफर
Ford EcoSport भारत में ओरिजिनल कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर जानी जाती है। इसमें 2013 में लॉन्च किया गया और आते ही इसमें ऑटो बाजार में धमाल मचा दिया। अब 10 सालों बाद इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। तो चलिए इसके सफर पर एक नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ford India ने बीते शाम भारत में अपनी सबसे चहेती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक EcoSport के अंतिम यूनिट का प्रोडक्शन किया। 10 सालों से भारतीय बाजार में बेची जाने वाली यह कार अब आपको शोरूम में नजर नहीं आएगी। हालांकि, ग्राहकों को इसकी सर्विस मिलती रहेगी। इसके साथ ही फोर्ड ने भारत में अपना उत्पादन भी बंद कर दिया है। फोर्ड ने बीते साल सितंबर में ही देश में अपने उत्पादन को बंद करने का निर्णय लिया था। तो चलिए जानते हैं कि ओरिजनल सब-कॉम्पैक्ट SUV कही जाने वाली इकोस्पोर्ट का भारत में कैसा सफर रहा।
2012 में दिखी थी पहली झलक
फोर्ड इंडिया ने पहली बार अपनी इकोस्पोर्ट को 2012 में एक ऑटो एक्सपो में पेश किया था, जहां यह एक कॉन्सेप्ट कार के तौर पर आई थी। इसके ठीक एक साल के बाद यानी कि 2013 में फोर्ड इकोस्पोर्ट ने भारतीय बाजारमें अपने कदम रखें। उस समय यह दूसरी पीढ़ी की SUV के रूप में आई थी और Ford Figo के साथ पोर्टफोलियो को साझा करती थी। इसमें कोई शक नहीं फिगोकंपनी का एक सफल मॉडल था और दोनों मॉडलों के एक साथ आने के बावजूद भारत में इकोस्पोर्ट को ज्यादा पसंद किया गया।
चार बार मिल चुके थे अपडेट
असल में फोर्ड इकोस्पोर्ट को 2004 में ग्लोबल स्तर पर लाया गया था, उस समय यह पहली पीढ़ी के मॉडल के तौर पर बेची जा रही थी, लेकिन भारत में यह 2013 में आई और उस समय तक फोर्ड इकोस्पोर्ट का दूसरी पीढ़ी वाला मॉडल बाजार में लाया जा चुका था।
यह 2017 तक रहा और इसमें 1. 0 लीटर इको बूस्ट 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही 125hp की पावर जनरेट करने की क्षमता थी। इसका टॉप मॉडल 2.0 लीटर के इंजन के साथ आता था जो अधिकतम 145एचपी तक की पावर जनरेट कर सकता था।
इसी बीच लाए गए 2011 के Ford Fiesta B2E प्लेटफॉर्म पर आधारित EcoSport ने बहुत कुछ लाया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन थे। इकोस्पोर्ट को अंतिम अपडेट 2017 में मिलता जो अभी तक के मॉडल में देखा जाता था।
कैसा रहा इकोस्पोर्ट का बिक्री का सफर?
इसमें कोई शक नहीं की शुरुआत के समय में इकोस्पोर्ट का भारत में सफर बहुत ही शानदार रहा। फोर्ड ने महज दो सालों में 2 लाख उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। अपने उत्पादन के शुरूआती एक साल में ही फोर्ड ने 7,867 इकोस्पोर्ट की बिक्री के साथ 26 प्रतिशत का बढ़त हासिल की।
अगस्त, 2015 में इकोस्पोर्ट की 2 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। जिसमें से घरेलू बाजार में 112,085 यूनिट्स की बिक्री और 87,915 यूनिट्स का निर्यात किया गया। वहीं, अगस्त, 2021 तक आते-आते इकोस्पोर्ट की बिक्री 396 यूनिट्स तक रह गई।
इकोस्पोर्ट की कीमत
भारत में इकोस्पोर्ट की शुरूआती कीमत 8.19 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 11.69 लाख रुपये तक जाती है। Ford EcoSport में एक डीजल इंजन और एक पेट्रोल इंजन विकल्प मिलता है। डीजल इंजन 1,498cc का है जबकि पेट्रोल इंजन 1,496cc का है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर ईकोस्पोर्ट का माइलेज 14.7 से 21.7 किमी प्रति लीटर तक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।