Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratan Tata के निधन के बाद Ford के चेयरमैन ने किया याद, बताया दोनों के बीच कैसी रही थी मुलाकात

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 02:00 PM (IST)

    Ratan Tata का निधन नौ अक्‍टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में हो चुका है। जिसके बाद देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां अपने अपने तरीके से उनको याद कर रही हैं। अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड के चेयरमैन Bill Ford ने भी उनको याद किया। साथ ही दोनों के बीच हुई मुलाकात और JLR के अधिग्रहण पर भी जानकारी दी।

    Hero Image
    Bill Ford ने Ratan Tata के निधन के बाद किस तरह किया याद। पढ़ें पूरी खबर।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश के प्रमुख उद्योगपति और टाटा ग्रुप के प्रमुख Ratan Tata का 86 साल की उम्र में नौ अक्‍टूबर 2024 को निधन हो गया। रतन टाटा के निधन के बाद देश विदेश के कई उद्योग‍पतियों के साथ ही नेताओं ने भी उनको याद किया। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड के चेयरमैन Bill Ford ने भी Ratan Tata को याद किया। दोनों के बीच सालों पहले हुई मुलाकात और JLR के अधिग्रहण पर भी बिल फोर्ड ने जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratan Tata को Bill Ford ने किया याद

    फोर्ड ग्रुप के चेयरमैन Bill Ford ने Ratan Tata के निधन के बाद उन्‍हें याद किया। उन्‍होंने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी और बेहद ईमानदार नेता थे। इसके अलावा वह जगुआर और लैंड रोवर के लिए बेहतरीन प्रबंधक भी साबित हुए। टाटा की विरासत भविष्‍य में कई पीढि़यों के उद्योगपतियों और नेताओं को प्रेरित करती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Ratan Tata के गैराज में थी कई लग्जरी गाड़ियां, दिल के करीब थी सिर्फ 2 कार

    मुलाकात पर कही यह बात

    रतन टाटा को याद करते हुए बिल फोर्ड ने कहा कि वह रतन टाटा से सिर्फ एक ही बार मिले थे। दोनों उद्योगपतियों के बीच हुई मुलाकात को Bill Ford ने गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बताया। उन्‍होंने कहा कि मुलाकात के दौरान पारिवारिक व्‍यवसाय को चलाने के साथ ही कारों के प्रति दोनों के प्रेम पर चर्चा हुई थी।

    अफवाहों का किया खंडन

    Ratan Tata और Bill Ford की मुलाकात के बाद कई अफवाहें सामने आई थीं। जिनमें टाटा ग्रुप के सीनियर अधिकारी की ओर से दावा किया गया था कि बैठक में उन्‍हें अपमानित महसूस हुआ था। जिस पर Bill Ford ने कहा कि कुछ बातें सत्‍य से बहुत दूर हो सकती हैं। खास बात यह है कि इससे पहले कभी भी रतन टाटा और बिल फोर्ड की ओर से किसी तरह का भी बयान सामने नहीं आया था। दोनों के बीच मुलाकात 1999 में अमेरिका में हुई थी।

    फोर्ड से खरीदी थी JLR

    साल 2008 में अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड के पास जगुआर और लैंड रोवर का स्‍वामित्‍व था। लेकिन तब टाटा मोटर्स ने 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नकद भुगतान कर JLR को खरीदा था। यह सौदा बिल फोर्ड से मुलाकात के नौ साल बाद किया गया था। तब 2008 की मंदी के कारण JLR दिवालिया होने की कगार पर थी। लेकिन टाटा के खरीदने के बाद JLR ने कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को बाजार में पेश किया।

    मुंबई में हुआ निधन

    Ratan Tata का नौ अक्‍टूबर 2024 को मुंबई के एक अस्‍पताल में बीमारी के बाद निधन को गया था। उनकी उम्र 86 वर्ष थी और 1990 में उन्‍होंने ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर कमान संभाली थी। जिसके बाद वह 2012 तक अपने पद पर रहे। अक्‍टूबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच उन्‍होंने इंटरिम चेयरमैन की जिम्‍मेदारी भी संभाली थी। 2017 से वह टाटा ग्रुप चेरिटेबल ट्रस्‍ट के प्रमुख थे। साल 2008 में रतन टाटा को पद्म विभूषण सम्‍मान दिया गया था और इसके पहले साल 2000 में भी उन्‍हें पद्म भूषण जैसे सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Ratan Tata को कैसे आया था दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का आइडिया, दिल छूने वाली है कहानी