Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FAME 2 subsidy में हुई कटौती का असर, जून महीने में EV की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्ज

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 08:15 AM (IST)

    र जून 2023 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री महीने-दर-महीने गिरकर 61 प्रतिशत रह गई। बिक्री की मात्रा लगभग 40000 से 40500 यूनिट होने की उम्मीद है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता आशावादी हैं। जल्द ही पूरे महीने की सेल्स रिपोर्ट आने वाली है जिसके बाद ये तय हो जाएगा कि सेल्स में कितने फीसद की गिरावट देखी जा रही है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    पिछले महीने EV की बिक्री में देखा गया जोरदार गिरावट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक वाहनों पर FAME 2 सब्सिडी हाल ही में सरकार द्वारा घटा दी गई है। इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वाहन डेटा की रिपोर्ट के अनुसार जून 2023 में ई-स्कूटर का पंजीकरण 16 महीने में सबसे कम हो गया है। आइए जानते हैं क्या कहती है सेल्स रिपोर्ट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2023

    वाहन पंजीकरण पोर्टल पर 27 जून तक बेची गई 35,461 इकाइयों को दिखाया गया है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,391 इकाई प्रतिदिन से घटकर 1,363 इकाई रह गई।

    कुल मिलाकर जून 2023 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री महीने-दर-महीने गिरकर 61 प्रतिशत रह गई। बिक्री की मात्रा लगभग 40,000 से 40,500 यूनिट होने की उम्मीद है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता आशावादी हैं। जल्द ही पूरे महीने की सेल्स रिपोर्ट आने वाली है, जिसके बाद ये तय हो जाएगा कि सेल्स में कितने फीसद की गिरावट देखी जा रही है।

    हाल ही में हुई थी फेम-2 सब्सिडी में कटौती

    सरकार ने 1 जून, 2023 को या उसके बाद पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर लागू FAME-II (फास्टर एडॉप्शन ऑफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया) योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को कम कर दिया है। भारी उद्योग मंत्रालय ने बदलावों को अधिसूचित किया।

    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए डिमांड इंसेंटिव 10,000 रुपये प्रति किलोवाट होगा। यानी की अगर आप पहले 3 किलोवॉट वाली ईवी खरीदते तो आपको 45 हजार रुपये की छूट मिलती, जो अब घटकर 30 हजार हो गई है। कुल मिलाकर 3 किलोवॉट वाली ईवी में आपको 15 हजार रुपये अधिक पे करने पड़ेंगे।