Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वर्जन 15 अगस्त को हो सकती है पेश? जानें सच्चाई

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 11:27 AM (IST)

    महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को अपनी कई गाड़ियां प्रदर्शित करने वाली है। नए यात्री वाहनों के साथ-साथ वाणिज्यिक वाहनों की एक श्रृंखला प्रदर्शित होने की उम्मीद है। इससे पहले स्कॉर्पियो एन पिकअप कॉन्सेप्ट के जल्द अनावरण की खबर आई थी। अब अफवाह उड़ी है कि महिंद्रा थार के भविष्य के कॉन्सेप्ट संस्करण का भी अनावरण करेगी। हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

    Hero Image
    Mahindra Thar EV concept Model may be unveiled on August 15

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 15 अगस्त को साउथ अफ्रिका में महिंद्रा ग्लोबल इवेंट का आयोजन कर रही है, जहां कंपनी भविष्य का प्लान बताने वाली है और साथ ही साथ कुछ अपकमिंग गाड़ियों को भी पेश करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 डोर थार का अनावरण भी इसे इसी इवेंट में होने वाला है। वहीं थार का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल भी कंपनी उस दौरान पेश कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त को प्रदर्शित होंगी कई नई गाड़ियां

    यह आयोजन 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है। नए यात्री वाहनों के साथ-साथ कॉमर्शियल व्हीकल की एक श्रृंखला प्रदर्शित होने की उम्मीद है। इससे पहले स्कॉर्पियो एन पिकअप कॉन्सेप्ट के जल्द अनावरण की खबर आई थी। अब अफवाह उड़ी है कि महिंद्रा थार के भविष्य के कॉन्सेप्ट संस्करण का भी अनावरण करेगी। कॉन्सेप्ट के लिए एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी प्रदर्शित किया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से इसपर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अभी इस अफवाह के तौर पर ही लिया जा रहा है।

    कब होगी लॉन्च?

    यह बताया गया है कि थार ईवी में 4-व्हील ड्राइव क्षमताएं होंगी, लेकिन डुअल-मोटर सेटअप के बजाय, महिंद्रा क्वाड-मोटर कॉन्सेप्ट को अपना सकती है। इससे थार ईवी को क्रैब स्टीयर क्षमता भी मिलेगी। महिंद्रा थार ईवी अभी भी कॉन्सेप्ट के पहले चरण में है। इस पर अभी बहुत काम होना बाकी है। हालांकि प्रोडक्शन मॉडल कब तक आएगी, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि इसके बारे में अधिक जानकारी 15 अगस्त को मिल सकती है।

    15 अगस्त को 5 डोर वाली थार को भी किया जा सकता है पेश?

    स समय इंडियन मार्केट में केवल 3 डोर वाली थार आ रही है। थार लवर्स अब इंडियन मार्केट में 5 डोर वाली थार का इंतजार कर रहे हैं। भारत में इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी 15 अगस्त, 2023 को दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि पहले ही 2024 में हो चुकी है। 5-दरवाजे थार के साथ, महिंद्रा का लक्ष्य उन खरीदारों को टारगेट करना है।