विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्‍च से पहले नजर आई Citroen Basalt X, कब होगी लॉन्‍च, कैसे होंगे फीचर्स कितना दमदार होगा इंजन

Published: Wed, 03 Sep 2025 05:00 PM (IST)

Citroen Basalt X वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें

Citroen Basalt X को लॉन्‍च से पहले देखा गया। जानें डिटेल।
Citroen Basalt X को लॉन्‍च से पहले देखा गया। जानें डिटेल।

HighLights

  1. Citroen Basalt X पांच सितंबर को होगी लॉन्‍च
  2. लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी
  3. नए वर्जन में मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई कारों को ऑफर किया जाता है। सिट्रॉएन की ओर से भी बाजार में कूप एसयूवी के तौर पर बेसाल्‍ट की बिक्री की जाती है। जल्‍द ही निर्माता की ओर से Citroen Basalt X को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को कब लॉन्‍च किया जाएगा। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसे किस कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Citroen Basalt X

सिट्रॉएन की ओर से बेसाल्‍ट एक्‍स को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई अपडेट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा।

लॉन्‍च से पहले आई नजर

सिट्रॉएन की बेसाल्‍ट एक्‍स लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान फिर नजर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के एक्‍स वर्जन में कॉस्‍मैटिक बदलाव ही किए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का बड़ा बदलाव होने की कम उम्‍मीद है। 

क्‍या होगी खासियत

सिट्रॉएन की ओर से बेसाल्‍ट एक्‍स में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, नई अपहोल्स्ट्री, 360 डिग्री कैमरा, लेदरेट सीट्स, ड्यूल टोन इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। साथ ही इस एसयूवी में कई रंगों के विकल्‍प भी दिए जा सकते हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में उसी इंजन का उपयोग किया जा सकता है जिसे इसके सामान्‍य वर्जन में दिया जाता है। इसमें 1.2-लीटर की क्षमता के तीन सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन को दिया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 108 बीएचपी की पावर और 205 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के एक्‍स वर्जन को पांच सितंबर को भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

सिट्रॉएन की ओर से भारत में बेसाल्‍ट को कूप एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv के साथ होता है। लेकिन इसे कई मिड साइज एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।