Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Waiting Period: August में खरीदनी है Premium Hatchback Car, पढ़ें किस पर कितना करना होगा इंतजार

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 03:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Maruti Tata Hyundai और Toyota की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ Premium Hatchback cars को ऑफर किया जाता है। अगर आप अपने लिए इस सेगमेंट की किसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 में गाड़ी को घर लाने के लिए कितना इंतजार (Waiting Period) करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    August 2024 में किस Premium Hatchback Car के लिए कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota और Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में Premium Hatchback Car सेगमेंट में बेहतरीन विकल्‍पों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रीमियम हैचबैक कारों को अगर August 2024 में खरीदकर घर लाना है तो कितना इंतजार करना पड़ सकता (Waiting Period) है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Baleno

    मारुति की ओर से Baleno को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार पर August 2024 में काफी कम वेटिंग है। कई शहरों में तो इस गाड़ी को बिना वेटिंग के घर लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली, फरीदाबाद, इंदौर, नोएडा, चंडीगढ़, सूरत, पटना में इस कार को बिना इंतजार किए ही घर लाया जा सकता है। वहीं कुछ शहरों में इस कार पर दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- मारुति Arena की कारों को खरीदने का है विचार, तो कितना करना होगा इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

    Toyota Glanza

    मारुति बलेनो के री-बैज्‍ड वर्जन ग्‍लैंजा को भी घर लाने के लिए अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। August 2024 में इस प्रीमियम हैचबैक कार पर बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्‍नई, जयपुर, गाजियाबाद, कोयंबटूर, नोएडा में सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है।

    Hyundai i20

    साउथ कोरियाई कार निर्माता हुंडई की ओर से Premium Hatchback Car सेगमेंट में i-20 को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 में इस कार पर अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मुंबई, जयपुर,चंडीगढ़, कोयंबटूर, पटना में इस पर सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है। इसके एन लाइन वेरिएंट पर भी तीन महीने तक की वेटिंग है।

    Tata Altroz

    टाटा की अल्‍ट्रोज को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में लाया जाता है। कंपनी की इस कार पर भी August 2024 में भी अधिकतम दो से तीन महीने तक की वेटिंग चल रही है। कंपनी की इस प्रीमियम हैचबैक कार पर जयपुर, नोएडा, पटना, चंडीगढ़, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे शहरों में दो से तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    शोरूम से लें जानकारी

    अगर आप भी इस महीने में अपने लिए Premium Hatchback Carको खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- July 2024 में रही Compact Sedan Cars की मांग, हुई 20 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री

    comedy show banner
    comedy show banner