Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Waiting Period in Cars: नवंबर में भी नहीं कम हुआ गाड़ियों का वेटिंग पीरियड, करना होगा 2 साल तक इंतजार

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 01:37 PM (IST)

    Waiting Period in Cars नवंबर में अगर आप अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इसकी डिलीवरी के लिए आपको अधिकतम 21 महीने तक रुकना पड़ सकता है। इसलिए पहले टॉप-5 सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कारों के बारे में जान लें।

    Hero Image
    Top-5 Highest Waiting Period Car In India November 2022

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Waiting Period in Cars: सिमीकंडक्टरों की कमी अब कम होने लगी है, जिससे कारों की डिलीवरी में होने वाली देरी में कमी देखे जाने की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है और इस महीने भी आपको अपनी पसंदीदा गाड़ी की डिलीवरी के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ी को अगर आप आज खरीदते हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए टॉप-5 सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    Mahindra Scorpio N

    नवंबर में सबसे ज्यादा इंतजार महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के लिए करना होगा। महिंद्रा की इस एसयूवी के आते ही इसकी जबरदस्त बिक्री देखी गई। बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे के भीतर इसके 1 लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी। वहीं, एसयूवी को स्कॉर्पियो के नए जनरेशन मॉडल के रूप में लाया गया है। अगर आप आज महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को खरीदते हैं तो इसकी डिलीवरी आपको 21 महीने बाद मिलेगी।

    Kia Carens

    दूसरी सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ी किआ की कैरेंस MPV है। इसके लिए आपको 19 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके 1.5 लीटर मैनुअल प्रेस्टीज बेस मॉडल के लिए आपको सबसे ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

    Mahindra XUV700

    पिछले महीने के मुकाबले नवंबर में महिंद्रा XUV700 की वेटिंग पीरियड में कुछ कमी आई है। इसकी डिलीवरी टाइम 18 महीने से घटकर 15 महीने हो गई है। अब भी इसके डीजल मॉडल की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। जल्दी डिलीवरी के लिए पेट्रोल मॉडल लिया जा सकता है।

    Kia Sonet

    किआ सोनेट अब भी ब्रांड की सबसे ज्यादा बिक्री वाली कार है और इसके लिए आपको 10 महीने तक रुकना  होगा। हालांकि, बीते महीने इसका वेटिंग पीरियड 11 महीने थी, तो उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसके लिए आपको कम इंतजार करना पड़ सकता है।

    Hyundai Creta

    बीते महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार हुंडई क्रेटा थी। इसकी जबरदस्त डिमांड ने क्रेटा की डिलीवरी टाइम को 8 महीनों तक बढ़ दिया है। बता दें कि इन दिनों में हुंडई नई Creta Facelift पर भी काम कर रही है। इस अपडेटेड मॉडल को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे

    हिट नहीं फ्लॉप लिस्ट में आती हैं भारत में लॉन्च हुई ये मोटरसाइकिलें, ग्राहकों ने कहा "बिग नो"

    comedy show banner