कार निर्माताओं के लिए कैसा रहा April 2025, JSW MG, Kia, Hyundai, Toyota सहित किसने की कितनी बिक्री, पढ़ें खबर
Car Sales Report April 2025 भारतीय बाजार में दुनिया की कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता हर महीने बीते महीने के दौरान हुई बिक्री की रिपोर्ट को जारी करती हैं। अप्रैल 2025 में भी देशभर में कारों की कितनी मांग रही है। Hyundai JSW MG Kia से लेकर Toyota जैसे वाहन निर्माताओं का कैसा प्रदर्शन रहा है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। April 2025 के दौरान भी प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से हजारों यूनिट्स की बिक्री की गई है। Toyota, JSW MG, Kia से लेकर Hyundai सहित किन वाहन निर्माताओं के लिए April 2025 कैसा (Car Sales Report April 2025) रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Toyota ने की 27324 यूनिट्स की बिक्री
टोयोटा की ओर से April 2025 में 27324 यूनिट्स की बिक्री (Toyota April 2025 sales) की गई है। निर्माता की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान 33 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। इससे पहले अप्रैल 2024 में यह संख्या 20494 यूनिट्स की थी। टोयोटा ने भारतीय बाजार में 24833 यूनिट्स की बिक्री की है और अप्रैल 2025 में 2491 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है।
Hyundai का कैसा रहा प्रदर्शन
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई ने भी बीते महीने के दौरान 60774 यूनिट्स की बिक्री (Hyundai April 2025 sales) की है। जिसमें से 44374 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में हुई है और 16400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता को 21.5 फीसदी की बढ़त मिली है। इसके साथ ही हुंडई ने अब तक नौ मिलियन वाहनों की बिक्री की उपलब्धि को भी हासिल कर लिया है।
JSW MG के लिए भी बेहतर रहा अप्रैल 2025
ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG मोटर्स भी भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से भारत में April 2025 के दौरान 5829 यूनिट्स की बिक्री (JSW MG April 2025 sales) की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता का 23 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। जबकि अप्रैल 2024 के दौरान यह संख्या 4725 यूनिट्स की थी। इसमें सबसे ज्यादा योगदान MG Windsor EV का रहा है। यह इलेक्ट्रिक सीयूवी लगातार सातवें महीने भी बेस्ट सेलिंग ईवी रही है।
Kia ने कैसा किया प्रदर्शन
हुंडई की तरह किआ मोटर्स भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक April 2025 में 23623 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता को 18.3 फीसदी की बढ़त मिली है। निर्माता की सोनेट एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। इसके बाद सेल्टॉस, कैरेंस और सिरोस की बिक्री हुई है। प्रीमियम एमपीवी कार्निवल की भी बीते महीने 161 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Tata के लिए कैसा रहा अप्रैल 2025
टाटा मोटर्स भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता से मिली जानकारी के मुताबिक April 2025 में 45532 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 47983 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक निर्माता की ईयर ऑन ईयर बेसिस बिक्री में पांच फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।