Car Launches in October 2023: इस महीने लॉन्च हो रही हैं ये 5 नई कारें, लिस्ट में EV भी शामिल
Car Launches in October 2023 इस महीने घरेलू मार्केट में अलग-अलग सेगमेंट के अंदर कई कारें लॉन्च होने का इंतजार रही हैं। हमारी लिस्ट में Tata Punch EV से लेकर 5-Door Force Gurkha शामिल है। फेसलिफ्टेड नेक्सन और नेक्सन ईवी के लॉन्च के बाद टाटा मोटर्स को इस महीने पंच ईवी पेश करने की उम्मीद है। आइए सभी अपकमिंग कारों के बारे में जान लेते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की ऑटोमोबाइल मार्केट के अंदर अक्टूबर 2023 में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है। इस महीने घरेलू मार्केट में अलग-अलग सेगमेंट के अंदर कई कारें लॉन्च होने का इंतजार रही हैं। हमारी लिस्ट में Tata Punch EV से लेकर 5-Door Force Gurkha शामिल है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।
Tata Punch EV
फेसलिफ्टेड नेक्सन और नेक्सन ईवी के लॉन्च के बाद, टाटा मोटर्स को इस महीने पंच ईवी पेश करने की उम्मीद है। इसमें Ziptron तकनीक शामिल होगी और संभवतः इसे दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा। दावा किया गया है कि इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 350 किमी हो सकती है।
Mahindra Bolero Neo Plus
Mahindra Bolero Neo Plus को कंपनी 7 और 9-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश करेगी और इसे 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ बेचा जाएगा, जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले की कंपनी ने इसका Ambulance Version पेश किया था।
Nissan Magnite AMT और Kuro Special Edition
निसान इंडिया इस महीने मैग्नाइट सब-फोर-मीटर एसयूवी का कुरो स्पेशल एडिशन लाएगी। Nissan Magnite AMT और Kuro Special Edition को एएमटी वर्जन में भी पेश किया जाएगा। इसे अंदर और बाहर एक ब्लैक थीम के साथ कई वेरिएंट ऑप्शन दिए जाएंगे।
Toyota Urban Cruiser Taisor
Toyota Urban Cruiser Taisor पहले से मौजूद मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का रीबैज वर्जन है। Urban Cruiser Taisor इस महीने बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है और इसका एक्सटीरियर थोड़ा अलग होगा। इंटीरियर की बात करें तो ये लगभग इसके डोनर के समान होगी।
5-Door Force Gurkha
Force भी अपनी Gurkha के कई वेरिएंट पर काम कर रही और कंपनी इसे 5-डोर वर्जन को इस महीने पेश कर सकती है। आपको बता दें कि मर्सिडीज-बेंज से प्राप्त 2.6 L डीजल इंजन के साथ आती है और इसे आगामी मॉडल में भी पेश किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।