Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Toyota Urban Cruiser Taisor फेस्टिव सीजन तक होगी लॉन्च? जानें संभावित डिजाइन और फीचर्स के बारे में

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 11:54 AM (IST)

    Toyota Taisor माइक्रो एसयूवी में यूनिक फ्रंट और रियर बम्पर डिजाइन और एलॉय व्हील मिलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा फॉग लैंप सराउंड और कुछ प्लास्टिक कंपोनेंट में भी अंतर ध्यान देने योग्य हो सकता है जो टोयोटा रुमियन कॉम्पैक्ट एमपीवी की याद दिलाते हैं। इंटीरियर में नए इंसर्ट और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ संशोधित डैशबोर्ड जैसी एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

    Hero Image
    Toyota Taisor इस गाड़ी को कर सकती है रिप्लेस

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Toyota इस फेस्टिव सीजन अपनी नई गाड़ी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में Toyota Urban Cruiser Taisor नाम की एक ट्रेडमार्क फाइल की है, जिसके बाद से ऑटो उत्साही लोग इस अपकमिंग गाड़ी के बारे में जानने को काफी इच्छुक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मारुति फ्रोंक्स का रिबैज एडिशन हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से जब तक इस बात की पुष्टि नहीं होती हैं हम इस बात का दावा नहीं करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस गाड़ी को कर सकती है रिप्लेस

    टोयोटा अर्बन क्रूजर को नवंबर 2022 में बंद कर दिया गया था। अटकलें ये भी हैं कि Toyota Taisor को अर्बन क्रूजर के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया जा रहा है। टोयोटा और मारुति सुजुकी के बीच सहयोगी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों पर अलग-अलग डिज़ाइन एलिमेंट मिलने की उम्मीद है।

    Toyota Taisor की संभावित डिजाइन

    Toyota Taisor माइक्रो एसयूवी में यूनिक फ्रंट और रियर बम्पर डिजाइन और एलॉय व्हील मिलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, फॉग लैंप सराउंड और कुछ प्लास्टिक कंपोनेंट में भी अंतर ध्यान देने योग्य हो सकता है, जो टोयोटा रुमियन कॉम्पैक्ट एमपीवी की याद दिलाते हैं। इंटीरियर में नए इंसर्ट और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ संशोधित डैशबोर्ड जैसी एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

    संभावित इंजन

    टोयोटा माइक्रो एसयूवी में मारुति फ्रोंक्स के समान पावरट्रेन अपनाने की उम्मीद है। मारुति फ्रोंक्स दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड (90bhp और 113Nm प्रोड्यूस) और एक 1.0L बूस्टरजेट (100bhp और 147Nm प्रोड्यूस) करती है। मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स की पेशकश की जाएगी।