विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनुअल गाड़ी के ये बड़े नुकसान, जानिए इसको खरीदना कितने फायदे का सौदा

By Atul YadavEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2022 06:48 PM (IST)

मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वाहन कम खर्चीले और कीमत के मामले भी किफायती होते हैं। मैनुअल कार को आप अपनी और ...और पढ़ें

टॉप मॉडल्स में बहुत ही कम मैनुअल गाड़ियां अवेलबल हैं
टॉप मॉडल्स में बहुत ही कम मैनुअल गाड़ियां अवेलबल हैं

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय भारतीय बाजार में कई तरह की गाड़ियां आती हैं, जिसमें ऑटोमैटिक, मैनु्अल आदि ऑप्शन शामिल है। वैसे तो मैनुअल गाड़ियों के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं मैनुअल गाड़ी के नुकसान के बारे में।

मैनुअल गाड़ी के ये बड़े नुकसान

ट्रैफिक में हो जाती है हालत खराब

मैनुअल गाड़ी को अगर आप लेकर किसी ट्रैफिक में फंस जाते हैं तो गियर शिफ्ट करते- करते थक जाएगें। हल्के जाम में भी बार-बार गियर चेंज करने पर शरीर थक जाता है, वहीं ऑटोमैटिक कारों में ऐसे दिक्कत नहीं होती है।

पहाड़ों पर चलाने के लिए अनुभव की जरूरत

अगर आप मैनुअल गाड़ी को पहाडों पर लेकर जाते हैं तो आपको मैनुअल गाड़ी चलाने का अच्छा एक्सपीरिएंस होना चाहिए। ताकि, किसी भी अंधे मोड पर या फिर चढ़ाई पर गाड़ी को सही गियर में चला सकें।

टॉप मॉडल्स में बहुत ही कम गाड़ियां अवेलबल

अगर आप मैनुअल गाड़ियों के शौकीन हैं और टॉप मॉडल में मैनुअल गाड़ी चाहते हैं तो इस समय इंडियन मार्केट में आपको काफी कम ऑप्शन देखने को मिलेगा। कुछ ही गाड़ियां इस समय देश में मौजूद हैं, जिनके टॉप मॉडल में मैनुअल ऑप्शन दिया जा रहा है।

क्या मैनुअल कार ऑटोमैटिक से बेहतर है?

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का उपयोग करना आसान होता है और ड्राइवर के लिए अधिक आरामदायक होता है, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वाहन कम खर्चीले और कीमत के मामले भी किफायती होते हैं। मैनुअल कार को आप अपनी और इंजन की जरूरत के हिसाब से यूज़ करते हैं तो फायदा यह भी होता है कि फ्यूल की खपत कुछ कम होती है। वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन कार इंजन की स्पीड के अनुसार चेंज होता है। इसके कारण जब आप भारी ट्रैफिक में होतें है तो इंजन को उतनी स्पीड ही नहीं मिलती है जिससे गियर को उपर पहुंचने का मौका मिल नहीं पाता। इससे फ्यूल अधिक खर्च होता है।

यह भी पढ़ें

भारत में बिकने वाली 4 इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट, जानिए क्या है कीमत और रेंज

मिट्टी में फस जाएं कार तो घबराएं नहीं अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में होगा परेशानी का हल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।