Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Era Of Cars: गाड़ी नहीं; इमोशन का नाम है Toyota Land Cruiser, बहुत दिलचस्प है इस कार की कहानी

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 06:43 PM (IST)

    कंपनी ने अब तक इसके 14 मॉडल्स और लगभग 100 इसके विभिन्न वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। साल 1951 में लाई गई ये गाड़ी इस समय की सबसे पुरानी और भरोसेमंद एसयूवी कार है। जो लभगभ हर मौसम बेहतरीन ड्राइविंग एक्पीरिएंस के लिए जानी जाती है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    Golden Era Of Cars: Toyota Land Cruiser, Feeling Of Millions People

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Golden Era Of Cars: Toyota Land Cruiser आज के समय में सबसे महंगी एसयूवी में से एक है। यह गाड़ी इतनी सॉलिड है कि हर वेदर में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। आइये जानते हैं इस एसयूवी की कैसे हुई थी शुरुआत और हालिया अपडेट्स के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Land Cruiser का इतिहास

    Toyota Land Cruiser का प्रोडक्शन पहली बार साल 1951 में शुरू हुआ था। कंपनी का उस समय टारगेट केवल जापान नेशनल रिजर्व पुलिस के लिए एक जीप बनाने का था। हालांकि, आगे चलकर इस गाड़ी की लोकप्रियता इतनी अधिक हो गई कि कंपनी ने अब तक इसके 14 मॉडल्स और लगभग 100 इसके विभिन्न वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। साल 1951 में लाई गई ये गाड़ी इस समय की सबसे पुरानी और भरोसेमंद एसयूवी कार है। जो लभगभ हर मौसम बेहतरीन ड्राइविंग एक्पीरिएंस के लिए जानी जाती है।

    पहले लैंड क्रूजर प्रोटोटाइप को इसके पहले के बी-टाइप इंजनों के कारण "टोयोटा बीजे" और "टोयोटा जीप" निकनेम दिया गया था। 1950 में जब कोरियाई युद्ध हुआ था, तब संयुक्त राज्य अमेरिका को सैन्य जीपों की आवश्यकता थी, और मित्र देशों की सेना ने जीप बनाने के लिए टोयोटा को कमान दी थी।

    1954 में बदला एसयूवी का नाम

    साल 1954 में विली की मोटर कंपनी ने 'जीप' नाम के संबंध में एक ट्रेडमार्क उल्लंघन का दावा किया था। हालांकि, उस समय इस गाड़ी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। कंपनी ने बाद में इसका नाम बदल कर 'लैंड क्रूजर' रख दिया था। तब से लेकर आज तक इस गाड़ी की लोकप्रियता बढ़ती ही गई। भारत में भी इस गाड़ी को हाल में साल के शुरुआत में देखा गया।

    आम जनता के लिए उपलब्ध हुई ये कार

    साल 1955-1960 से टोयोटा जीप या लैंड क्रूजर मॉडल को आम जनता को बेचा जाने लगा। फिर आगे समय दर समय टोयोटा ने लैंड क्रूजर मॉडल में महत्वपूर्ण बदलाव करना जारी रखा। कंपनी का भारत में हालिया प्रोडक्ट Toyota Land Cruiser 300 SUV है।

    Toyota Land Cruiser 300 SUV

    ऑटो एक्सपो 2023 में वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने भारत में अपनों एक नई कार को पेश किया है। इसे टोयोटा लैंड क्रूजर 300 (Land Cruiser 300 SUV) कहा जा रहा है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह भारत में ब्रांड की अब तक की सबसे महंगी कार है। सिर्फ इसको बुक करने के लिए ग्राहकों को 10 लाख रुपये देने होंगे। वहीं, इसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दी जाने वाली खूबियों की वजह से इसका पहला बैच पूरी तरह से बुक हो चुका है और जल्द ही दूसरे बैच की बुकिंग शुरू करने की उम्मीद है।