Auto Expo 2025 में BMW दिखाएगी अपनी दो नई Cars, पहली बार पेश होगी Mini Cooper की ये कार
Bharat Mobility Global Expo 2025 में BMW अपनी दो नई कारों को पेश करने वाली है। यह दोनों X3 और Mini Cooper S John Cooper Works Pack है। इसके साथ ही BMW 7 सीरीज 5 सीरीज और X7 के साथ-साथ M2 M4 और M5 को भी पेश किया जाएगा। इनके अलावा तीन हाई-परफॉर्मेंस मॉडल भी पेश होंगी। आइए इसमें जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ग्रुप इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 दिखाए जाने वाली गाड़ियों का खुलासा कर दिया है। Auto Expo 2025 में BMW अपनी दो नई गाड़ियों को पेश करने वाली है, जो X3 और Mini Cooper S John Cooper Works Pack है। यह दोनों ही ग्लोबल लेवल पर कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं कि BMW की यह दोनों गाड़ियां किन फीचर्स के साथ आती है।
नई BMW X3
- BMW ने साल 2024 में इसके नई जनरेशन से पर्दा उठाया था। तब इसके डिज़ाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सुरक्षा उपकरण और पावरट्रेन में जरूरी अपडेट किए गए थे। इस बार इसके नए अपडेट को BMW पेश करने जा रही है। इस बार इसमें नया फेशिया, अलग-अलग डे-टाइम ड्राइविंग लाइट, स्लीक टेललाइट और एक स्वेप्ट-अप बेल्टलाइन देखने के लिए मिल सकता है।
- नई X3 का केबिन BMW के नए मॉडलों की तरह होने वाला है। इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप, एक दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक सेंटर कंसोल देखने के लिए मिलेगा। इसमें ग्लास से बना iDrive कंट्रोलर भी मिलेगा।
- नई X3 को पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली है। भारत स्पेक मॉडल में इसे पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड कैपेसिटी भी मिलेगी। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।
Mini Cooper S John Cooper Works Pack
- BMW की गाड़ियों के साथ ही Mini Cooper भी ऑटो एक्सपो 2025 में देखने के लिए मिलेगी। कंपनी अपने नए कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स (JCW) पैक भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित करेगी।
- इसमें स्पोर्टी पैकेज देखने के लिए मिलेगा, लेकिन यह यह ओरिजिनल JCW मॉडल जितना हार्ड-कोर नहीं होने वाला है। जिससे यह पता चलता है कि इसमें कंट्रास्टिंग एक्सेंट के साथ स्पेशल पेंट देखने के लिए मिल सकता है।
- उम्मीद की जा रही है कि इसमें 2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 204 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह महज 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। यह 242 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है। भारत में Mini Cooper S John Cooper Works Pack की कीमत 45 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
BMW की यह कारें भी होंगी शोकेस
17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BMW की और भी गाड़ियां शोकेस होंगी। Auto Expo 2025 में BMW के पवेलियन में नई X3 के अलावा, BMW 7 सीरीज, 5 सीरीज और X7 के साथ-साथ M2, M4 और M5 सहित तीन हाई-परफॉर्मेंस मॉडल भी देखने के लिए मिलेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।