Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Expo 2025 में लॉन्च होगी BMW S 1000 RR, नया डिजाइन समेत मिलेंगे नए फीचर्स

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 07:00 PM (IST)

    2025 BMW S 1000 RR को Auto Expo 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसे नए डिजाइन के साथ ही नए फीचर्स के साथ लैस किया गया है। इसमें गोल हेडलैंप काउल के साथ नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट दिया गया है। वहीं ब्रेक के बेहतर कूलिंग के लिए इंटरग्रेटेड ब्रेक डक्ट दिए गए हैं। आइए 2025 BMW S 1000 RR में मिलने वाले फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    नई BMW S 1000 RR भारत मोबिलिटी 2025 में लॉन्च होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BMW Motorrad India अपनी मोटरसाइकिलों को पेश करने वाली है। इसमें 2025 BMW S 1000 RR रहने वाली है। इसे कंपनी ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च करने वाली है। पिछले साल पेश हुई  अपडेटेड S1000 RR को 2025 के लिए नया रिफ्रेश लुक दिया गया है। आइए जानते हैं कि 2025 BMW S 1000 RR को किन अपडेट्स के साथ Bharat Mobility Global Expo 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 BMW S 1000 RR: अपडेट

    • BMW की इस मोटरसाइकिल में बदलाव के रूप में बड़े विंगलेट्स के साथ फिर से डिजाइन की गई फ़ेयरिंग देखने के लिए मिलेगी। इसमें ब्रेक के बेहतर कूलिंग के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेक डक्ट दिए गए हैं।
    • इसमें गोल हेडलैंप काउल के साथ नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट देखने के लिए मिलेगा। M 1000 RR से इंस्पायर  बड़े विंगलेट डाउन फोर्स और एरोडायनामिक्स को पहले से बेहतर बनाते हैं।
    • नए BMW S 1000 RR ग्लोबल बाजार में तीन कलर ऑप्शन में मिलती है, जो ब्लैक स्टॉर्म मेटालिक, मैट एक्सेंट के साथ ब्लूस्टोन मेटालिक और लाइटव्हाइट यूनी/एम मोटरस्पोर्ट है।

    2025 BMW S 1000 RR

    2025 BMW S1000 RR: इंजन

    इसे रेस प्रो सहित प्रो राइडिंग मोड के साथ मानक रूप में लेकर आया गया है, जो पाँच एडजस्टेबल ABS सेटिंग्स के साथ आती है। इसमें 999cc इनलाइन-4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 206 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को  6-स्पीड गियरबॉक्स और स्मूद शिफ्टिंग के लिए स्ट्रेट-कट गियर के साथ जोड़ा गया है।

    2025 BMW S1000 RR: फीचर्स

    BMW की इस मोटरसाइकिल में एक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, ब्रेक स्लाइड असिस्ट के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर, लॉन्च कंट्रोल और पिट लेन लिमिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BMW S1000 RR में ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी), फ्रंट फेंडर में एकीकृत ब्रेक कूलिंग डक्ट ट्रैक सेशन भी दिए गए हैं।

    2024 में BMW की बिक्री

    कंपनी ने साल 2024 में 8,301 मोटरसाइकिल डिलीवरी कीं, जो जुलाई से दिसंबर तक 4,687 मोटरसाइकिल की बिक्री के साथ अब तक की सबसे ज्यादा छमाही बिक्री रही, जो इसके 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने पूरी तरह से निर्मित (CBU) मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के लिए रिकॉर्ड सालाना बिक्री हासिल किया है, जिसमें 1,041 गाड़ियों की डिलीवरी की गई है।

    यह भी पढ़ें- 2025 के पहले हफ्ते में ही लगा OLA को झटका, Ather और TVS ने बिक्री के मामले में किया पीछे

    comedy show banner
    comedy show banner