Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW M5 Competition में क्या है खास, जानें 10 बड़ी बातें

    यहां हम आपको BMW M5 Competition के बार में उन खास बातों को बता रहे हैं जिनसे आपको पता चलेगा कि आपको यह कार क्यों खरीदनी चाहिए।

    By Sajan ChauhanEdited By: Updated: Wed, 09 Oct 2019 03:16 PM (IST)
    BMW M5 Competition में क्या है खास, जानें 10 बड़ी बातें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी कार BMW M5 Competition लॉन्च कर दी है। भारत में यह सेडान CBU मॉडल के तौर पर उपलब्ध है। यहां हम आपको BMW M5 Competition के बार में उन खास बातों को बता रहे हैं, जिनसे आपको पता चलेगा कि आपको यह कार क्यों खरीदनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीमत: कीमत की बात की जाए तो BMW M5 Competition की एक्स शोरूम कीमत 1,54,90,000 रुपये है।

    एक्सटीरियर: BMW M5 Competition में आकर्षक डिजाइन में M5 Competition लोगो के साथ ग्रिल फ्रेम, एक्सटीरियर मिरर और M वाले साइड एयर वेंट दिए हैं।

    इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात करें तो BMW M5 Competition में 4.4 लीटर का M TwinPower टर्बो 8 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    पावर: BMW M5 Competition का इंजन 625 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

    अधिकतम रफ्तार: अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह कार 250 किमी प्रति घंटे की और 305 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

    रफ्तार: रफ्तार की बात की जाए तो BMW M5 Competition महज k3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं 0 से 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड महज 11.9 सेकेंड में पकड़ सकती है।

    एलॉय व्हील: जेटब्लैक यूनी, ग्लॉस-लैथेड में एक्सक्लूसिव पेंट के साथ बीएमडब्लू एम लाइट डबल-स्पोक 601 एम एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    इंटीरियर: इंटीरियर में ब्लैक लैदर फाइन ग्रेन एमिनो में बीएमडब्ल्यू एम मल्टीफंक्शनल सीट्स, बीएमडब्लू इंडिविजुअल मैनुफकटुर: ओपल व्हाइट में कंट्रास्ट सीम्स और बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल मैनुफकटुर: 'एम 5' एंब्रॉयडरी के साथ हेडरेस्ट्स है।

    फीचर्स: फीचर्स की बात करें तो BMW M5 Competition में BMW ConnectedDrive टेक्नोलॉजी दी गई है।

    सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट: भारत में BMW M5 Competition सिर्फ पेट्रोल वेरिएटं में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: पहली बार खरीदने जा रहे हैं नई कार तो इन 5 बातों को कभी न भूलें

    यह भी पढ़ें: मात्र 3 लाख की कीमत में आने Renault Kwid बेस्ट है या Maruti Suzuki Alto