Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 जनवरी 2025 से महंगी हो जाएगी BMW की गाड़ियां, कीमतों में होगी 3% की बढ़ोतरी

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 04:00 PM (IST)

    जर्मन ऑटोमेकर BMW भारतीय बाजार में 1 जनवरी 2025 से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है। BMW की गाड़ियों की कीमत में साल 2025 से 3 प्रतिशन की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इसके बारे में शुक्रवार को एक प्रेस रीलीज जारी करके जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि BMW India की कौन-सी गाड़ियां भारत में आती है।

    Hero Image
    जनवरी 2025 से BMW की गाड़ियों की कीमतें बढ़ेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW इंडिया अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतों को अगले साल जनवरी से अपने पूरे मॉडल की रेंज की कीमतो में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। जर्मन ऑटोमेकर इसकी जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी करके दी है। हालांकि कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की आवश्यकता वाले कारणों के बारे में विस्तार में नहीं बताया। BMW इंडिया से पहले भारत में मर्सिडीज ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर चुकी है। उन्होंने इनफ्लेशन और खर्चों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतों की बढ़ोतरी का कारण बताया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में मिलने वाली BMW की गाड़ियां

    • भारत में BMW कई स्थानीय लेवल पर निर्मित मॉडल पेश करती है, जिसमें BMW 2 Series ग्रैन कूप, BMW 3 Series लॉन्ग व्हीलबेस, BMW 5 Series लॉन्ग व्हीलबेस, BMW 7 Series लॉन्ग व्हीलबेस, BMW X1, BMW X3, BMW X5, BMW X7 और BMW M340i शामिल है।
    • इसके अलावा, BMW CBU (निर्याता) के जरिए भी कई मॉडल भारत में पेश करती है। इस लिस्ट में BMW i4, BMW i5, BMW i7, BMW i7 M70, BMW X1, BMW IX, BMW Z4 M40i, BMW M2 Coupe, BMW M4 Competition, BMW M4 CS, BMW M5, BMW M8 Competition Coupe और BMW XM शामिल है।

    भारत में BMW के ऑफर

    • BMW भारतीय बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के कई लाभों को ऑफर करती है। जिसमें मासिक किस्तों, चुनिंदा मॉडलों के लिए कम ब्याज दर, सुनिश्चित बाय-बैक ऑप्शन और लचीले टर्म-एंड अवसरों की अनुमति शामिल है।
    • बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज दोनों ही देश की दो बड़ी लग्जरी कार निर्माता हैं और दोनों जर्मन ब्रांडों की भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी कंपटीशन देखने के लिए मिलता है। एक तरफ जहां मर्सिडीज बिक्री के मामले में आगे है तो वहीं, दूसरी तरफ BMW के ग्राहक वफादार है।

    मर्सिडीज ने इतनी बढ़ाई कीमत

    जर्मन ऑटोमेकर मर्सिडीज भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतों की बढ़ोतरी का एलान हाल ही में किया है। कंपनी 1 जनवरी 2025 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। जिसकी वजह से साल 2025 से भारत में मर्सिडीज-बेंज की लग्जरी कार की कीमतों में 2 लाख रुपये से 9 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही मर्सिडीज जीएलसी क्लास की कीमत दो लाख रुपये और मर्सिडीज मायबाक एस 680 लग्जरी लिमोसिन की कीमत 9 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

    यह भी पढ़ें- Hyundai की CNG कारों की बाजार में बड़ी मांग, घरेलू बिक्री में सीएनजी मॉडलों का योगदान बढ़कर 12.8 प्रतिशत हुआ