Maruti से लेकर Skoda तक ऑफर करती हैं सब फोर मीटर SUV, फरवरी 2025 में किसके लिए कितना करना होगा इंतजार
भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ग्राहकों की पसंद देखते हुए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Tata Hyundai Mahindra Kia Skoda जैसी कंपनियों की ओर से बेहतरीन उत्पादों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की किस एसयूवी को February 2025 में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Compact SUV या Sub Four Meter SUV सेगमेंट में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन विकल्पों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेगमेंट में आने वाली किस गाड़ी पर February 2025 में कितनी वेटिंग चल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO पर कितना Waiting Period
Mahindra की ओर से Sub Four Meter SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को February 2025 में खरीदने के लिए आपको दो से तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी पर फरीदाबाद, दिल्ली और नोएडा में सबसे कम वेटिंग है और सबसे ज्यादा इंतजार चेन्नई, गुरुग्राम, कोयंबटूर में करना होगा।
Tata Nexon पर कितनी वेटिंग
टाटा की ओर से इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Nexon पर कम से कम आधे महीने की वेटिंग चल रही है। हैदराबाद में इस एसयूवी पर सबसे कम इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, ठाणे, सूरत, चंडीगढ़, फरीदाबाद जैसे शहरों में इस एसयूवी पर करीब एक से दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
Maruti Brezza के लिए कितना इंतजार
मारुति की ओर से इस सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगर February महीने में बुक करवाया जाता है, तो इसकी डिलीवरी के लिए कम से कम एक हफ्ते और ज्यादा से ज्यादा तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक सूरत में इसे सबसे कम इंंतजार के साथ घर लाया जा सकता है। वहीं दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गाजियाबाद, पटना, जयपुर जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए एक से तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
Hyundai Venue पर भी है वेटिंंग
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी वेन्यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की एसयूवी को इस महीने में खरीदने पर कम से कम दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है और अधिकतम इंतजार दो महीने तक का है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई, लखनऊ, फरीदाबाद में इस पर सबसे कम वेटिंग चल रही है।
Kia Sonet पर भी करना होगा इंजतार
किआ की ओर से सोनेट एसयूवी पर भी इस महीने में इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी पर कम से कम एक हफ्ते से लेकर दो महीने की वेटिंग चल रही है। मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, जैसे शहरों में इस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Skoda Kylaq पर कितनी वेटिंग
स्कोडा की ओर से काइलैक को भी हाल में ही ऑफर किया गया है। इस एसयूवी को अगर इस महीने में खरीदना हो तो इसके लिए एक से दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। एसयूवी पर कोलकाता, गाजियाबाद जैसे शहरों में सबसे कम वेटिंग चल रही है।
शोरूम से लें जानकारी
अगर आप भी इस महीने में अपने लिए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।