Electric गाड़ी लाने से पहले तैयार कर रहे पूरा Eco System, पांच से 10 किलोमीटर में लगाएंगे फास्ट चार्जर-मारुति
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Auto Expo 2025 में पहली EV के तौर पर Maruti E Vitara को पेश किया गया है। कंपनी इसे कब तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी की प्राथमिकताएं क्या हैं। ईवी से क्या उम्मीद है। ईवी के लिए किस तरह ईको सिस्टम तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच हुए Auto Expo 2025 के दौरान पहली Electric SUV के तौर पर Maruti E VITARA को पेश किया गया है। एसयूवी को पेश करने के बाद Maruti के सीनियर एग्जीक्यूटिव अधिकारी पार्थो बैनर्जी से Jagran.com ने खास बात की। इस दौरान Maruti E VITARA और Electric Vehicles को बढ़ावा देने के लिए जरूरी Ecosystem तैयार करने के लिए कंपनी की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
सवाल - मारुति की Maruti E VITARA कैसी गाड़ी है और इसे किस तरह से डेवलप किया गया है।
जवाब - मारुति की नई Maruti E VITARA एक Pure E Born प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। इसका व्हीलबेस 2700 एमएम है। जिस कारण इसमें ज्यादा जगह मिल पाती है। जिससे ऐसी गाड़ी में सफर करना ज्यादा आरामदायक हो जाता है। इसकी रियर सीट भी स्लाइडिंग है और 160 एमएम की स्लाइडिंग इसमें होती है। इसके साथ ही मारुति ने Maruti E VITARA को एसयूवी सेगमेंट में पेश किया है। जिसमें रेंज काफी महत्वपूर्ण होती है। कई ग्राहकों को इस बात की चिंता होती है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी से ज्यादा लंबी दूरी तय करने में परेशानी होती है लेकिन Maruti E VITARA सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा तक की दूरी को तय करेगी। Maruti Maruti E VITARA का इंटीरियर प्राइवेट जेट के इंटीरियर की तरह बनाया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग दिए गए हैं जिसके साथ ADAS सहित कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जा रहा है।
सवाल - कंपनी की ओर से ई- विटारा को पेश किया जा चुका है। लेकिन EV के लिए किस तरह से ईको सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
जवाब - मारुति की ओर से E For Me को शुरू किया गया है। जिसमें दो E दिए गए हैं। छोटे E का मतलब E Vitara और जो ईकोसिस्टम हम ऑफर करने जा रहे हैं। वहीं बड़े E का मतलब अर्थ है। मारुति विटारा के साथ जो भी व्यक्ति इस सिस्टम से जुड़ेगा उससे वह अर्थ को बचाने में अपना योगदान दे पाएगा। इसके लिए हम टॉप -100 शहरों में फास्ट चार्जर लगा रहे हैं। हर पांच से 10 किलोमीटर में गाड़ी चार्ज करने के लिए चार्जर की सुविधा को उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही भारत में मारुति की एक हजार से ज्यादा वर्कशॉप को ईवी इनेबल्ड कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से सर्विस ऑन व्हील्स को भी ऑफर किया जा रहा है जिससे ईवी इनेबल्ड वर्कशॉप के पास न होने पर भी सर्विस ऑन व्हील्स के जरिए ग्राहकों की परेशानी को दूर किया जा सकेगा।
सवाल - ई विटारा से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आ रहे हैं। कंपनी की ओर से कब तक इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
जवाब - मारुति की सोच यह है कि पहले ग्राहकों को बेहतरीन ईको सिस्टम मिलना चाहिए। इसके बाद ही गाड़ी को बाजार में आना चाहिए। अगर पहले गाड़ी को दे दिया जाए और ईको सिस्टम सही न हो तो फिर बाद में परेशानी होती है। हम इस गाड़ी को तभी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएंगे जब ईको सिस्टम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
सवाल - मारुति की ओर से ईको सिस्टम को कब तक पूरी तरह से तैयार किया जा सकता है।
जवाब- ईको सिस्टम पर काम जारी है। टीम इस पर काम कर रही है। काफी जल्द इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
सवाल - मारुति की E VITARA कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है। ऐसे में कंपनी को इससे क्या उम्मीद हैं।
जवाब - मारुति कभी भी छोटा सोचकर नहीं आती, हमेशा बड़ा सोचकर ही कंपनी बाजार में किसी उत्पाद को ऑफर करती है। कंपनी ने E VITARA को Auto Expo 2025 में पेश किया है। जिसके बाद लोगों को यह काफी पसंद आ रही है। हम भारत की जनता को निराश नहीं करेंगे।
सवाल - मारुति की ओर से पेश की गई E VITARA का मुकाबला Auto Expo 2025 में ही लॉन्च हुई Hyundai Creta Electric के साथ होगा। ऐसे में क्या Maruti E Vitara की संभावित कीमत क्या हो सकती है।
जवाब - मारुति की ओर से पेश की गई E VITARA की कीमतों की जानकारी के लिए थोड़ा इंंतजार करना होगा। लेकिन, अगर आपको बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ी बेचनी है तो सिर्फ गाड़ी से काम नहीं होगा। इसके लिए पूरा ईको सिस्टम तैयार होना चाहिए। हमारी कोशिश सिर्फ गाड़ी बेचना नहीं है, बल्कि पूरे ईको सिस्टम को तैयार करना है।
सवाल - Maruti E VITARA के बाद क्या इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पोर्टफोलियो को बढ़ाया जाएगा और किस तरह की कारों को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया जा सकता है।
जवाब - हमारी ओर से कमिटमेंट किया गया है कि हम अगले पांच साल में पांच नई ईवी कारों को लाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।