विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट्रोल की टेंशन से मिलेगी छुट्टी, ये कंपनी ला रही है 6 धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 03 Jan 2019 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 07:28 PM (IST)

Avan Motors इस साल से हर 6 महीने में एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी

पेट्रोल की टेंशन से मिलेगी छुट्टी, ये कंपनी ला रही है 6 धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन से मिलेगी छुट्टी, ये कंपनी ला रही है 6 धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Avan Motors ने इस साल भारतीय बाजार में अपना दबदबा कायम करने के लिए एक नई रणनीति बनाई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले स्टार्टअप कंपनी के बड़े अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि Avan Motors इस साल से हर 6 महीने में एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी।

कंपनी के ऑफिशियल्स का कहना है कि Avan Motors का लक्ष्य अगले तान सालों में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का है। कंपनी की रणनीति के मुताबिक Avan Motors ने अगले 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लाइन अप कर रखा है। इसे आसान भाषा में समझें तो कंपनी अगले 36 महीनों में कुल 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें करीब 45,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक के बीच रखेगी।

PTI से बात करते हुए Avan Motors के COO ह्रदेश ठाकुर ने कहा, "साल 2019 में हमारा लक्ष्य भारत में करीब 25,000 यूनिट्स को बेचना है। आने वाले 2 से 3 सालों में हम 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं"।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया था, जिसमें लिथियम आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इन स्कूटर्स की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

कंपनी ने हाल ही में अपनी टॉप स्पीड मॉडल Xero+ को पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने कंपनी अपनी दूसरे मॉडल को लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स