Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Sales: दिवाली में Mahindra कारों की हुई बंपर बिक्री, Thar, XUV700 और Scorpio ने दिलाई 60 प्रतिशत की बढ़त

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 06:11 PM (IST)

    Mahindra Sales Report October 2022 वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की अक्टूबर में जबरदस्त बिक्री हुई। बीते महीने कंपनी को इससे 60 प्रतिशत का मुनाफा हुआ। वहीं बाकी सेगमेंट में भी इसे काफी लाभ हुआ है।

    Hero Image
    Mahindra Sales Report October 2022, See Other Segment sales

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra October 2022 Sales Report: इन दिनों महिंद्रा कारों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। चाहे XUV700, स्कॉर्पियो या XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी हो, सभी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसका असर महिंद्रा की बिक्री में दिखा है। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में जबरदस्त 60 प्रतिशत की बढ़त हासिल है। वहीं, बाकी सेगमेंट में भी इसे मुनाफा ही हुआ है। तो चलिए महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैसेंजर वाहनों की बिक्री

    महिंद्रा ने पैसेंजर वाहन सेगमेंट में 32,298 यूनिट्स की बिक्री जो पिछले साल अक्टूबर में 20,130 यूनिट्स थी। इस तरह महिंद्रा को सालाना आधार पर 60 प्रतिशत की बिक्री बढ़त मिली। वहीं, कंपनी ने यूटिलिटी वाहनों की कुल 32,226 यूनिट्स बेची। यह अक्टूबर 2021 में 20,034 यूनिट्स थी। इस तरह यूटिलिटी सेगमेंट में कंपनी को जबरदस्त 61 प्रतिशत की बढ़त मिली। हालांकि, कार्स और वैन सेगमेंट में इसकी बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

    ट्रैक्टरों की बिक्री में आई बढ़त

    पैसेंजर वाहनों के अलावा, महिंद्रा के ट्रैक्टरों की भी खूब डिमांड देखी गई है। अक्टूबर 2021 में इसकी 47,017 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, पिछले महीने कुल ट्रैक्टर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 51,994 यूनिट्स हो गई। घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में 45,420 यूनिट्स थी जो कि इस साल अक्टूबर में बढ़कर 50,539 यूनिट्स हो गई। इससे कंपनी को ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    जल्द लॉन्च हो सकती है नई Thar

    भारत में थार की जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी इसके 5-डोर मॉडल पर भी काम कर रही है। कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और कहा जा रहा है कि इसे 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    ये भी पढ़ें-

    गाड़ी की टंकी में पड़ा तेल भी हो सकता है खराब, इतने दिन नहीं बदला तो लग सकती है हजारों की चपत

    Hybrid Car में मिलने वाले माइल्ड, प्लग-इन और स्ट्रॉन्ग तकनीक में आखिर क्या है अंतर? कैसे होती है आपकी बचत