Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 में आटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में 9% की वृद्धि, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 08:00 PM (IST)

    पिछले साल पैसेंजर वाहन की बिक्री 4073843 इकाई रही जो 2023 में 3873381 इकाई की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। दोपहिया वाहनों की बिक्री साल दर साल 11 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 18912959 इकाई हो गई जबकि 2023 में यह 17072932 इकाई थी। तिपहिया वाहनों का पंजीकरण साल दर साल 11 प्रतिशत बढ़कर 2023 के 1105942 इकाई के मुकाबले 1221909 इकाई हो गया।

    Hero Image
    2024 में आटोमोबाइल की खुदरा बिक्री की डिटेल।

    नई दिल्ली, पीटीआई। चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच दोपहिया और यात्री वाहनों की मजबूत मांग के दम पर 2024 में आटोमोबाइल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल कुल वाहन पंजीकरण 2,61,07,679 इकाई रहा, जबकि 2023 कैलेंडर वर्ष में यह 2,39,28,293 यूनिट था। फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के प्रेसिडेंट सीएस विग्नेश्वर ने कहा कि वर्ष 2024 में कई चुनौतियों, जैसे गर्मी, केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर चुनाव और असमान मानसून के बावजूद आटो खुदरा उद्योग लचीला बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2024 में इन वजहों से बढ़ी बिक्री

    इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि दोपहिया खंड में बेहतर आपूर्ति, नए माडल और मजबूत ग्रामीण मांग ने विकास को गति दी। हालांकि वित्तीय बाधाओं और बढ़ती ईवी प्रतिस्पर्धा ने चुनौतियां पेश करना जारी रखा। विग्नेश्वर ने कहा कि यात्री वाहन (पीवी) खंड को मजबूत नेटवर्क विस्तार और उत्पाद लांच से लाभ हुआ। हालांकि अधिक इन्वेंट्री के कारण मार्जिन पर दबाव रहा, जिससे दूसरी छमाही में छूट की होड़ मच गई। उन्होंने कहा कि चुनाव से प्रेरित अनिश्चितता और बुनियादी ढांचे पर खर्च में कमी के कारण वाणिज्यिक वाहन खंड का प्रदर्शन धीमा रहा।

    पिछले साल हुई इतनी बिक्री

    पिछले साल पैसेंजर वाहन की बिक्री 40,73,843 इकाई रही, जो 2023 में 38,73,381 इकाई की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। दोपहिया वाहनों की बिक्री साल दर साल 11 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 1,89,12,959 इकाई हो गई, जबकि 2023 में यह 1,70,72,932 इकाई थी। तिपहिया वाहनों का पंजीकरण साल दर साल 11 प्रतिशत बढ़कर 2023 के 11,05,942 इकाई के मुकाबले 12,21,909 इकाई हो गया। ट्रैक्टर की बिक्री साल दर साल तीन प्रतिशत बढ़कर 8,94,112 इकाई रही। वहीं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2024 में 10,04,856 इकाई पर स्थिर रही।

    December 2023 में कितनी बिक्री

    बीते साल December महीने में देशभर में कुल 2007042 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल December महीने में 12.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1454353 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 299351, तीन पहिया सेगमेंट में 98384, कमर्शियल सेगमेंट में 76010 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 78944 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- साल 2024 के आखिरी महीने December में कैसी रही वाहनों की बिक्री, FADA ने जारी की रिपोर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner