Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia ला रही अपनी नई नेकेड बाइक Tuono 457, Auto Expo 2025 में होगी लॉन्च

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    Auto Expo 2025 में अप्रिलिया इंडिया भारतीय बाजार के लिए अपनी नई नेकेड बाइक Aprilia Tuono 457 को लॉन्च करेगी। इसे ज्यादा स्ट्रीट-ओरिएंटेड नेकेड लुक दिय ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aprilia Tuono 457 ऑटो एक्सपो 2025 में पेश होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अप्रिलिया इंडिया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हिस्सा लेने वाली है। भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए यह एक बड़ा इवेंट है। इसमें कंपनी अपनी नई बाइक लॉन्च करने वाली है। यह बाइक Aprilia Tuono 457 है। इसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह स्ट्रीट-ओरिएंटेड नेकेड लुक के साथ आने वाली है। आइए जानते हैं कि Aprilia Tuono 457 में क्या कुछ खास होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    Aprilia Tuono 457 एक नेकेड बाइक है, जो RS 457 पर बेस्ड है। इसमें फेयरिंग को हटा दिया गया है, ताकि कंपनी इसे ज्यादा स्ट्रीट-ओरिएंटेड नेकेड लुक दे सके। इसके साथ ही इसमें क्लिप-ऑन की जगह एक सीधा हैंडलबार को शामिल किया गया है। इसमें ज्यादा आरामदायक राइडिंग पोस्चर दिया गया है। इसे एक ही वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें से एक व्हाइट/सिल्वर पेंट स्कीम और एक रेड/ब्लैक पेंट स्कीम होने वाला है।

    Aprilia Tuono 457

    इंजन

    Aprilia Tuono 457 में 457 cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने के लिए मिलेगा, जो 47.55 PS की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके सस्पेंशन सेटअप में इनवर्टेड फोर्क और मोनोशॉक को शामिल किया गया है। यह दोनों ही प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी होने वाली है। इसमें ब्रेकिंग ड्यूटी के रूप में फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में डुअल-चैनल ABS के साथ 230mm डिस्क ब्रेक मिलने वाला है। इसमें आगे और पीछे की तरफ 17-इंच के अलॉय व्हील देखने के लिए मिलेंगे।

    Aprilia Tuono 457

    फीचर्स

    Aprilia Tuono 457 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलने वाला है। यह TFT डिस्प्ले कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसमें 3 राइडिंग मोड इको, स्पोर्ट और रेन मिलेगा। वहीं, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और रियर व्हील के लिए स्विचेबल ABS का भी फीचर मिलेगा।

    Aprilia Tuono 457

    कीमत

    Aprilia Tuono 457 की कीमत का खुलासा कंपनी की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसे 4 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 से देखने के लिए मिलेगा। हालांकि, ऑटो एक्सपो 2025 में इसके लॉन्च होने के बाद ही इसके फीचर्स और कीमतों का खुलासा होगा। 

    यह भी पढ़ें- Honda Scooter की ओर से शोकेस की जाएंगी नई बाइक्‍स और स्‍कूटर, Honda Activa e और QC1 पर रहेगी नजर