विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी कंपनी Harley Davidson ने भारत में लॉन्‍च की ये बाइक्‍स, मौजूदा बाइक्‍स की नई कीमतें भी हुई जारी

Published: Wed, 01 May 2024 02:00 PM (IST)

अमेरिका की बाइक निर्माता Harley Davidson की ओर से भारत में नई बाइक्‍स को लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ...और पढ़ें

Harley Davidson की ओर से अपनी बाइक्‍स की MY2024 कीमतों को जारी कर दिया गया है।
Harley Davidson की ओर से अपनी बाइक्‍स की MY2024 कीमतों को जारी कर दिया गया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अपनी दमदार बाइक्‍स के लिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाली कंपनी Harley Davidson की ओर से भारत में अपने पूरे पोर्टफोलियो की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से नई बाइक्‍स को भी पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको हॉर्ले डेविडसन की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली बाइक्‍स की कीमतों की जानकारी दे रहे हैं।

Harley Davidson की बाइक्‍स हुई लॉन्‍च

दमदार इंजन और बाइक्‍स को पसंद करने वालों के बीच Harley Davidson काफी जाना पहचाना नाम है। कंपनी की ओर से कुछ नई बाइक्‍स को हाल में ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से ब्रेकआउट 117 को दोबारा से पेश कर दिया गया है। इसके अलावा रोड ग्‍लाइड और स्‍ट्रीट ग्‍लाइड टूरर्स बाइक्‍स के भी 2024 वेरिएंट्स को लॉन्‍च किया गया है। भारतीय बाजार में कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर अपनी बाइक्‍स की बिक्री करती है।

क्‍या हैं खूबियां

2024 स्ट्रीट ग्लाइड और रोड ग्लाइड बाइक्‍स को पहले के मुकाबले ज्‍यादा शक्तिशाली, हल्का और ज्‍यादा डायनैमिक बनाया गया है। इन दोनों मॉडल्‍स में एक डेवलप फेयरिंग प्रोफ़ाइल है जो काफी आधुनिक दिखाई देती है फिर भी हार्ले-डेविडसन डिज़ाइन डीएनए को बरकरार रखती है। इनमें कंपनी की ओर से अपेडट के साथ मिल्‍वॉकी-आठ 117 वी-ट्विन इंजन को दिया गया है। जिसके साथ नए कूलिंग सिस्‍टम को भी दिया जा रहा है। इनमें राइड के लिए रोड, स्‍पोर्ट, रेन और कस्‍टम मोड्स दिए गए हैं। बाइक्‍स में 12.3 इंच टीएफटी कलर्ड स्‍क्रीन को दिया गया है। जिसके साथ स्‍काईलाइन ओएस मिलता है। बाइक्‍स में नया 200 वाट का ऑडियो एम्‍प्‍लीफायर के साथ फेयरिंग पर स्‍पीकर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च हुई Ducati DesertX Rally बाइक, जानें क्‍या है कीमत और फीचर्स 

पोर्टफोलियो की क्‍या है कीमत

कंपनी की ओर से भारत में कुल 11 मॉडल्‍स को ऑफर किया जाता है। जिनमें सबसे सस्‍ती बाइक के तौर पर X440 है, जिसे हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाया गया है। इसके अलावा Harley Davidson की दूसरी सबसे सस्‍ती बाइक Nightster है, जिसकी कीमत 13.39 लाख रुपये है। इसके अलावा Nightster Special को 14.09, Sportster S को 16.49, Fat Bob 114 को 21.49, Pan America Special को 24.64, Fat Boy 114 को 25.69, Heritage 114 को 27.19, Breakout 117 को 30.99, Street Glide को 38.79 और Road Glide को 41.79 लाख रुपये की नई कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Super Bike Sale: 500 सीसी से ज्‍यादा बड़े इंजन वाली बाइक्‍स की बिक्री कैसी रही, कौन सी बाइक्‍स बनीं भारतीयों की पसंद, जानें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।