विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च हुई Ducati DesertX Rally बाइक, जानें क्‍या है कीमत और फीचर्स

Published: Tue, 30 Apr 2024 06:00 PM (IST)

लग्‍जरी बाइक निर्माता Ducati की ओर से भारत में बेहद दमदार बाइक्‍स को बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

Ducati ने इंडिया में DeseetX Rally बाइक को लॉन्‍च कर दिया है।
Ducati ने इंडिया में DeseetX Rally बाइक को लॉन्‍च कर दिया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लग्‍जरी बाइक्‍स को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। अक्‍सर एडवेंचर के शौकीन लोग दमदार इंजन और फीचर्स वाली बाइक्‍स के साथ लंबे सफर पर निकलते हैं। इसी को देखते हुए Ducati की ओर से DesertX Rally बाइक को इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी ने किस कीमत पर और किन फीचर्स के साथ इसे लॉन्‍च किया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Ducati DesertX Rally बाइक

डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में एक और दमदार बाइक को लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से DesertX Rally बाइक को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। लॉन्‍च से पहले कंपनी ने अप्रैल महीने में ही इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था।

कैसे हैं फीचर्स

Ducati DesertX Rally बाइक को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो लंबे सफर पर जाने के साथ ही हर तरह की सड़क पर बाइक को चलाने का अनुभव करना चाहते हैं। इस बाइक में हाई फ्रंट मडगार्ड के साथ स्प्लिट ब्रेक लाइन, स्‍पोक्‍ड रिम्‍स, केवाईबी शॉक अर्ब्‍जाबर, 280 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, चार पावर मोड्स और तीन पावर लेवल, क्रूज कंट्रोल, फुल एलईडी लाइट्स, पांच इंच कलर्ड टीएफटी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, विली कंट्रोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, स्‍पोर्ट, टूरिंग, अर्बन, वेट, एंडयूरो और रैली मोड्स, कार्नरिंग एबीएस, स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Super Bike Sale: 500 सीसी से ज्‍यादा बड़े इंजन वाली बाइक्‍स की बिक्री कैसी रही, कौन सी बाइक्‍स बनीं भारतीयों की पसंद, जानें डिटेल

कितना दमदार इंजन

Ducati DesertX Rally बाइक में कंपनी की ओर से 937 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इसे 110 हॉर्स पावर और 92 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 21 लीटर के पेट्रोल टैंक को दिया गया है। बाइक की सर्विस 24 महीने या 15 हजार किलोमीटर पर होगी और हर 30 हजार किलोमीटर पर इसके वॉल्‍व को चेक करवाना होगा।

कितनी है कीमत

डुकाटी ने अपनी नई बाइक को 23.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इस बाइक के लिए पहले से ही बुकिंग जारी हैं। लेकिन चार मई के बाद इसे कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर डिस्‍प्‍ले किया जाएगा। बाइक की डिलीवरी भी मई के आखिर तक शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 2024 Jawa Perak के इंजन को मिला अपडेट, जानें कितनी बेहतर हुई बाइक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।