विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Super Bike Sale: 500 सीसी से ज्‍यादा बड़े इंजन वाली बाइक्‍स की बिक्री कैसी रही, कौन सी बाइक्‍स बनीं भारतीयों की पसंद, जानें डिटेल

Published: Sun, 28 Apr 2024 03:00 PM (IST)

देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन 500 सीसी और उससे ...और पढ़ें

बड़े इंजन वाली बाइक देश में काफी पसंद की जाती हैं। बीते महीने इनकी कितनी बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
बड़े इंजन वाली बाइक देश में काफी पसंद की जाती हैं। बीते महीने इनकी कितनी बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग Super Bike को चलाना पसंद करते हैं। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 के दौरान 500 सीसी और उससे ज्‍यादा क्षमता वाली बाइक्‍स की Sale कैसी रही। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

500 से 800 सीसी Bikes की कैसी रही बिक्री

500 से 800 सीसी Super Bike सेगमेंट में होंडा, कावासाकी, रॉयल एनफील्‍ड, सुजुकी और ट्रायम्‍फ की बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 के दौरान इस सेगमेंट में Super Bike Sale पिछले साल के मुकाबले कम रही। 500 से 800 सीसी की बाइक्‍स की कुल 2618 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले मार्च 2023 के दौरान इसी सेगमेंट में कुल बिक्री 3855 यूनिट्स की थी। इस सेगमेंट में होंडा सीबीआर 650एफ, निंजा 650, सुपर मीटियोर 650, 650 ट्विन और स्‍ट्रीट ट्रिपल जैसी Super Bike आती हैं।

800 से 1000 सीसी बाइक्‍स

800 से 1000 सीसी बाइक सेगमेंट में कावासाकी निंजा एच2 एसएक्‍स, ट्रॉयम्‍फ की बोनविले टी100 और स्‍पीड जैसी बाइक्‍स आती हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने में इस सेगमेंट में कुल 199 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 153 बाइक्‍स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- 2024 Jawa Perak के इंजन को मिला अपडेट, जानें कितनी बेहतर हुई बाइक

एक हजार सीसी से ज्‍यादा बड़ी Super Bike

भारत में लीटर क्‍लास और उससे ऊपर के इंजन की क्षमता वाली बाइक्‍स की भी बिक्री होती है। हीरो मोटोकॉर्प हॉर्ले डेविडसन की बाइक्‍स की भारत में बिक्री करती है। जिनमें 1200 एक्‍स 48, नाइटस्‍टर, पैन अमेरिका, सुजुकी हायाबूसा और ट्रॉयम्‍फ की बोनविले बॉबर जैसी Super Bike की बिक्री होती है। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 के दौरान भारतीय बाजार में इस सेगमेंट की कुल 39 बाइक्‍स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल मार्च 2023 में इस सेगमेंट की कुल बिक्री 64 यूनिट्स रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।