विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allfine AF7 Eco Dx ई रिक्‍शा हुआ लॉन्‍च, एलईडी लाइट, फास्‍ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 150 किलोमीटर रेंज, पढ़ें कितनी है कीमत

Published: Tue, 09 Sep 2025 02:25 PM (IST)

Allfine e-rickshaw भारत में बड़ी संख्‍या में लोगों को आस पास की जगह जाने के लिए ई-रिक्‍शा का उपयोग किया ...और पढ़ें

ऑलफाइन के नए ई-रिक्‍शा को भारत में लॉन्‍च किया गया।
ऑलफाइन के नए ई-रिक्‍शा को भारत में लॉन्‍च किया गया।

HighLights

  1. ऑलफाइन ने लॉन्‍च किया नया ई-रिक्‍शा
  2. ई-रिक्‍शा को 1.65 लाख रुपये में किया लॉन्‍च
  3. सिंगल चार्ज में मिलेगी 150 किलोमीटर की रेंज

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग सभी सेगमेंट में बढ़ रही है। ई-रिक्‍शा सेगमेंट में भी वाहनों की मांग लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी को देखते हुए ऑलफाइन इंडस्‍ट्रीज की ओर से नए ई-रिक्‍शा को भारत में लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितनी रेंज और कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ नया ई-रिक्‍शा

देश में ई-रिक्‍शा बाजार में नए उत्‍पाद को ऑलफाइन की ओर से लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इस ई-रिक्‍शा को बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ लॉन्‍च किया है।

क्‍या है खासियत

ऑलफाइन की ओर से नए ई-रिक्‍शा में ऑनबोर्ड एफएम स्टीरियो सिस्टम, पैसेंजर रूफ लाइट्स, फ़ास्ट-चार्जिंग पोर्ट और एंटीबैक्टीरियल इंटीरियर, एलईडी लाइट्स जैसी खासियतों के साथ लॉन्‍च किया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

निर्माता की ओर से इसमें ज्यादा टॉर्क वाली हैवी-ड्यूटी 1200 वाट पीएमएसएम मोटर, मज़बूत वायरिंग हार्नेस, दमदार हॉर्न और बेहतरीन 5-लीफ रियर सस्पेंशन को भी दिया है। इसमें लगी बैटरी को सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसका कुल वजन 120 किलोग्राम तक है।

अधिकरियों ने कही यह बात

ऑलफाइन इंडस्‍ट्रीज के प्रबंध निदेशक अनिल आनंद का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में हमारा नया ई-रिक्शा मॉडल एएफ 7 इको डीएक्स ली (2+1) लॉन्च करने की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी है। यह वाहन राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की भारी ट्रैफिक को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में यातायात की अपनी ही समस्याएं हैं - भारी भीड़़ आम बात है और यातायात के नियम ऐसे हैं कि ड्राइवर पूरी सवारी भरने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते हैं। ऐसे में 2+1 सीटिंग वाले हमारे स्मार्ट ई-रिक्शे में ड्राइवर फटाफट सवारी बिठा सकते हैं। इससे उनकी दैनिक आय और पूरी कार्य क्षमता बढ़ जाएगी।’

कितनी है कीमत

ऑलफाइन की ओर से नए ई-रिक्‍शा को भारत में 1.65 लाख रुपये से 1.70 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इस रिक्‍शा पर निर्माता की ओर से दो साल की वारंटी भी दी जा रही है। साथ ही इसकी बैटरी पर तीन साल या दो हजार लाइफ की वारंटी मिलेगी।