Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Expo 2025 में Skoda की ये Cars होंगी पेश, लिस्ट में नई Kodiaq और Enyaq शामिल

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 03:19 PM (IST)

    Auto Expo 2025 में Skoda अपनी 4 नई कारें पेश करने वाला है। स्कोडा की यह कार Octavia RS नई Superb नई Kodiaq और ग्लोबल लेवल पर पेश हुई Enyaq होने वाली है। इसके अलावा भी स्कोडा के पवेलियन में कुछ गाड़ियां देखने के लिए मिलेंगी। Bharat Mobility Global Expo 2025 का आयोजन 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होगा।

    Hero Image
    Auto Expo 2025 में पेश होने वाली Skoda Cars।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कई ऑटोमेकर शामिल होने वाली है। ऑटो एक्सपो 2025 में Skoda भी अपनी गाड़ियां भी पेश करने वाली है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि Skoda ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी कौन सी Cars पेश करने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Skoda Octavia RS

    Skoda Octavia RS

    आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो में भारत में नई Octavia RS को Skoda पेश कर सकती है। इसके आखिरी बार साल 2023 में बेचा गया था, लेकिन  BS6 चरण-2 मानदंडों की वजह से इसे भारत में बंद कर दिया गया है। ऑटोमेकर के जरिए ऑटो एक्सपो में इसे पेश करने के बाद भारत में लॉन्च भी किया जा सकता है। इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    2. New-gen Skoda Superb

    New-gen Skoda Superb

    नई जनरेशन की Skoda Superb भी ऑटो एक्सपो में पेश हो सकती है। इसे इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च भी किया जा सकता है। नई जनरेशन की Skoda Superb शानदार डिजाइन के साथ ही लग्जरी इंटीरियर के साथ आती है। इसमें कई इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है। कहा जा रहा है कि भारत-स्पेक सुपर्ब में पहले की तरह ही 190 PS की पावर जनरेट करने वाला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही देखने के लिए मिलेगा।

    3. 2025 Skoda Kodiaq

    2025 Skoda Kodiaq

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई Skoda Kodiaq को भी पेश किया जाएगा। इसे कई बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसमें 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीटें भी देखने के लिए मिल सकती है। नई कोडियाक में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जिसके इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़ा जा सकता है।

    4. Skoda Enyaq

    Skoda Enyaq

    हाल ही में Skoda Enyaq और Enyaq Coupe को ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है। जिसे देखते हुए उम्मीद है कि उसी मॉडल को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। नई Enyaq के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने के लिए मिला है। ग्लोबल मार्केट में Enyaq कई बैटरी पैक के साथ आती है, जो 566 किमी तक की दावा की गई रेंज देती है। भारत मोबिलिटी में दिखाई Enyaq का दिखाया जाने वाला मॉडल प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में Porsche दिखाएगी अपनी ये Cars, शानदार फीचर्स से है लैस