Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Jeep Compass ग्लोबल लेवल पर पेश, साल 2025 के आखिरी से शुरू होगा प्रोडक्शन

    नई जनरेशन Jeep Compass को ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया गया है। नई कंपास पहले से ज्यादा शानदार और मजबूत दिखाई दे रही है। इसमें चौकोर शेप मस्कुलर व्हील आर्च और स्लिम LED लाइट्स को पहले से बेहतर दिया गया है। वहीं इसके आइकॉनिक सेवेन-स्लॉट ग्रिल को नया मॉडर्न लुक दिया गया है जो इलेक्ट्रिक मॉडल में काफी हद तक बंद है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 16 May 2025 08:14 PM (IST)
    Hero Image
    New Jeep Compass ग्लोबल लेवल पर पेश हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑटोमेकर जीप ने नई जनरेशन Jeep Compass को ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है। कंपनी ने नई जीप कंपास का खुलासा इटैलियन फुटबॉलर जुवेंटस एफसी के साथ किया है। आइए जानते हैं कि नई Jeep Compass का डिजाइन कैसा है और इसमें क्या बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Jeep Compass का डिजाइन

    इसे पहले से काफी बेहतरीन डिजाइन दिया गया है। यह पहले से ज्यादा शानदार और अट्रैक्टिव दिखाई देती है। यह पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न दिखती है। इसमें चौकोर शेप, मस्कुलर व्हील आर्च, और स्लिम LED लाइट्स दी गई है। इसके आइकॉनिक सेवेन-स्लॉट ग्रिल को नया मॉडर्न लुक दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मॉडल में काफी हद तक बंद है। इसे लाइन ग्रीम कलर और ब्लैक रूफ के साथ लेकर आया गया है। इसमें 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई कंपास को STLA मीडियम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत और तकनीक से लैस कर देती है।

    इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन

    New Jeep Compass को तीन पावरट्रेन के साथ लेकर आया गया है। इसमें 1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 145 की पावर जनरेट करेगा। इसका 1.6-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन 195 hp की पावर देगा। इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल में भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 97 kWh तक की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 700 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

    कब होगी लॉन्च?

    New Jeep Compass का प्रोडक्शन साल 2025 के अंत से इटली में शुरू होगी। इसका प्रोडक्शन पूरा होने के बाद इसे सबसे पहले यूरोप में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, अभी तक कंपनी की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। भारत में मौजूदा दूसरी पीढ़ी की कंपास 2026 तक बिक्री में बनी रह सकती है। वहीं, नई कंपास को साल 2026 के आखिरी या साल 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Honda Amaze का एक वेरिएंट हुआ बंद, कई बेहतरीन फीचर्स से था लैस