Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Actress Aakanksha Singh ने खरीदी महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e, जानिए क्या है खास

    Updated: Sat, 31 May 2025 07:11 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने हाल ही में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e खरीदी है जिससे वह अनुराग कश्यप जावेद जाफरी और ए.आर. रहमान जैसे सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक और शानदार फीचर्स के साथ आती है। कंपनी दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज में 659 किमी तक की रेंज देती है।

    Hero Image
    Actress Aakanksha Singh ने Mahindra XEV 9e खरीदी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने हाल ही में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e को खरीदा है। इसे खरीदने के बाद वह उन सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने इसे अभी तक खरीदा है। आकांक्षा सिंह से पहली अनुराग कश्यप, जावेद जाफरी और ए.आर. रहमान इस कार के मालिक बन चुके हैं। इस कार को सबसे पहले ए.आर. रहमान ने खरीदा था। आइए जानते हैं कि Mahindra XEV 9e ऐसा क्या खास है कि इसके दिवाने सेलिब्रिटी होते जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XEV 9e के स्पेशिफिकेशन

    बैटरी और परफॉर्मेंस

    इसे दो बैटरी पैक 59 kWh और 79 kWh के साथ ऑफर किया जाता है। इसका 79 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 286 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार महज 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी दावा करती है कि उनकी यह कार सिंगल चार्ज में 659 किमी तक की रेंज देगी।

    Mahindra XEV 9e

    डिजाइन

    XEV 9e का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। इसमें स्लोप्ड रूफलाइन और 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आकांक्षा सिंह ने इसके रूबी वेलवेट कलर ऑप्शन को खरीदा है। इसे स्टील्थ ब्लैक, एवेरेस्ट व्हाइट, डीप फॉरेस्ट, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और डेजर्ट मिस्ट कलर ऑप्शन दिया जाता है।

    Mahindra XEV 9e

    इंटीरियर और फीचर्स

    Mahindra XEV 9e में एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, UV प्रोटेक्टेड सनरूफ, हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos के साथ), हेड्स-अप डिस्प्ले (AR के साथ), 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट व्हीकल फीचर्स, अमेजन एलेक्सा इंटीग्रेशन, कूल्ड सेंटर कंसोल, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Mahindra XEV 9e

    सेफ्टी फीचर्स

    इसमें लेवल 2+ ADAS, Secure360, छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ड्राइवर थकान डिटेक्शन सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा XEV 9e का यह नया अवतार न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि इसकी स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स इसे सेलिब्रिटीज और आम ग्राहकों दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Actress Kritika Kamra ने खरीदी नई Mercedes Benz E-Class, लक्जरी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन