Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    A R Rehman के बाद अब इस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने खरीदी Mahindra XEV 9E एसयूवी, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 06:00 PM (IST)

    प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कुछ समय पहले Electric SUV सेगमेंट में लॉन्‍च की गई Mahindra XUV 9e को बॉलीवुड स्‍टार भी काफी पसंद कर रहे हैं। A R Rehman के बाद अब एक बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने भी इसे खरीदा है। किस एक्‍ट्रेस ने इस एसयूवी को खरीदा है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कुब्रा सेत ने Mahindra XEV 9e को खरीदा है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले ही Electric SUV सेगमेंट में Mahindra XUV 9e को लॉन्‍च किया था। डिलीवरी के बाद से ही इसे खरीदने वालों की संख्‍या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सामान्‍य लोगों के साथ ही इसे कई सेलिब्रेटी भी खरीद रहे हैं। A R Rehman के बाद अब किस एक्‍ट्रेस ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को खरीदा है। एसयूवी में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस एक्‍ट्रेस ने खरीदी Mahindra XEV 9e

    महिंद्रा की ओर से हाल में ही दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया गया है। इनको पसंद करने वालों की लिस्‍ट में आम आदमी के साथ ही कई सेलेब्रिटी भी हैं। A R Rehman के बाद अब एक और बॉलीवुड सेलेब्रे‍टी ने महिंद्रा की नई एसयूवी को खरीदा है। कई फिल्‍मों और सीरीज में काम कर चुकी एक्‍ट्रेस कुब्रा सेत ने भी Mahindra XEV9e को खरीदा है।

    सोशल मीडिया पर मिली जानकारी

    कुब्रा सेत ने सोशल मीडिया पर अपनी नई एसयूवी के साथ कई फोटो पोस्‍ट की हैं। इनके साथ ही कुब्रा ने लिखा है कि ईंधन बचाने और इस धरती माता के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का इंतजार नहीं कर सकती, मैं बहुत उत्साहित हूं यह मेरी पहली ईवी है।

    कैसे हैं फीचर्स

    Mahindra XEV 9e को एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसमें 12.3 इंच की ट्रिपल स्‍क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें AR-HUD, इनफिनिटी रूफ, एंबिएंट लाइट, 16 स्‍पीकर हरमन कार्डन डॉल्‍बी एटमॉस ऑडियो सिस्‍टम, Calm, Cozy और Club प्री-सेट थीम, एवरी डे, रेस और बूस्‍ट ड्राइविंग मोड्स, पांच रडार और एक विजन सिस्‍टम के साथ Level-2 ADAS, ड्राइवर और ऑक्‍यपेंट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोपार्क जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    कितनी दमदार बैटरी और रेंज

    Mahindra XEV 9e में 79kWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिससे इसे फुल चार्ज के बाद 656 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस वेरिएंट को सिर्फ 6.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। 175 किलोवाट के फास्‍ट चार्जर से इसे 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा।

    कितनी है कीमत

    महिंद्रा की ओर से XEV 9e एसयूवी को 22.65 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 31.25 लाख रुपये है।

    किनसे है मुकाबला

    Mahindra XEV 9e एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला BYD Atto3, MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)