Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Actor Kartik Aaryan ने खरीदी करोड़ों की कार, जानिए कितनी खास है ये लग्जरी एसयूवी

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:30 PM (IST)

    Kartik Aaryan ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी को जोड़ा है। रेंज रोवर एसवी लग्जरी एसयूवी की कीमत वेरिएंट के आधार पर ₹3.85 करोड़ से ₹4.17 करोड़ (एक्स-शोरूम भारत) के बीच जाती है। आइए इस लग्जरी एसयूवी के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Actor Kartik Aaryan ने Range Rover SV खरीदी है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वॉलीबुड इंडस्ट्री के उभरते सितारे Kartik Aaryan बेहतरीन एक्टर होने के साथ कार लवर भी हैं। कई देसी-विदेशी गाड़ियों को अपने गैराज में रखने वाली कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। अभिनेता ने अब Range Rover SV को खरीदा है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Aaryan की नई कार 

    Kartik Aaryan ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी को जोड़ा है। रेंज रोवर एसवी लग्जरी एसयूवी की कीमत वेरिएंट के आधार पर ₹3.85 करोड़ से ₹4.17 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    इसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और ये ब्रिटिश लग्जरी एसयूवी पर आधारित सबसे पावरफुल वेरिएंट है। एसवी को लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा डेवलप किया गया है और आर्यन ने लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन खरीदा है।

    यह भी पढ़ें- Car के लिए नए Tyres खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, बड़े-बड़े धुरंधर भी कर देते हैं ये गलतियां

    स्टैंडर्ड रेंज रोवर की तुलना में एसवी में नया फ्रंट बम्पर और 5-बार ग्रिल है। इसमें स्मूथ सेरेमिक और लकड़ी का उपयोग किया गया है। ग्राहकों के पास 23 इंच तक के अलॉय व्हील चुनने का विकल्प है।

    इंजन और परफॉरमेंस 

    नई रेंज रोवर एसवी को 4.4-लीटर वी8 इंजन दिया गया है। ये पावरट्रेन 626 बीएचपी और 750 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है और ये 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है।

    नई रेंज रोवर एसवी के अलावा कार्तिक के गैरेज में Lamborghini Urus, McLaren GT, MINI Cooper और Ducati Scrambler 1100 भी हैं।

    यह भी पढ़ें- MG Motor लाएगी नई इलेक्ट्रिक कार! कंपनी ने ट्रेडमार्क कराया Excelor EV नेमप्लेट; ये है लॉन्च अपडेट