Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Motor लाएगी नई इलेक्ट्रिक कार! कंपनी ने ट्रेडमार्क कराया Excelor EV नेमप्लेट; ये है लॉन्च अपडेट

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 12:30 PM (IST)

    MG Motor भारतीय बाजार में एक और ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है क्योंकि उन्होंने हाल ही में Excelor EV के लिए ट्रेडमार्क दाखिल किया है। फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि एमजी ने पिछले साल भी Baojun Yep के लिए एक डिजाइन पेटेंट दायर किया था जो एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

    Hero Image
    MG Motor ने इंडिया में Excelor EV नेमप्लेट ट्रेडमार्क कराई है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG Motor India वर्तमान में इंडियन मार्केट के अंदर 2 Electric Cars बेचती है। इनमें MG Comet EV और MG ZS EV का नाम शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में एक नई ईवी के लिए पेटेंट रजिस्टर कराया है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG कर रही नई EV की तैयारी 

    एमजी मोटर भारतीय बाजार में एक और ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में Excelor EV के लिए ट्रेडमार्क दाखिल किया है। फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ट्रेडमार्क दाखिल करने का मतलब यह नहीं है कि नए वाहन का लॉन्च तय हो गया है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि MG की ओर से नई EV पेश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Citroen के फैंस के लिए कंपनी उठाने जा रही यह कदम, सर्विस नेटवर्क के साथ बाजार हिस्‍सेदारी बढ़ाने पर फोकस

    कितनी खास होगी ये कार? 

    आपको बता दें कि एमजी ने पिछले साल भी Baojun Yep के लिए एक डिजाइन पेटेंट दायर किया था, जो एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी की ये इलेक्ट्रिक कार, कॉमेट ईवी के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करती है। एमजी दोनों वाहनों के लिए अपने ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म (GSEV) का उपयोग करता है।

    बाओजुन येप प्लस, येप का 5-डोर वर्जन है, जिसे 3-डोर बॉडी स्टाइल मिलता है। ऐसी संभावना है कि एमजी बाओजुन येप के अपने संस्करण को एक्सेलर ईवी कह सकता है। हालांकि, हमें ब्रांड की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

    कंपनी का फ्यूचर प्लान 

    एमजी ने 2024 के लिए दो नए लॉन्च की पुष्टि की है और उनमें से पहला नाम 2024 MG Gloster है। नई ग्लॉस्टर मामूली कॉस्मेटिक और इक्विपमेंट अपग्रेड के साथ मिड-लाइफ साइकिल अपडेट प्राप्त करेगी। दूसरा नया लॉन्च एक इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे अफोर्डेबल एडास फीचर वाली कार, Venue से Seltos तक लिस्ट में शामिल