March 2025 में किस कंपनी ने की कितने टू व्हीलर्स की बिक्री, Top-5 में शामिल हुई कौन सी कंपनी, जानें डिटेल
two-wheeler sales March 2025 भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक March 2025 के दौरान किस कंपनी ने कितने दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। बिक्री में Top-5 लिस्ट में कौन कौन सी निर्माता शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्या में बाइक सेगमेंट का योगदान होता है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक March 2025 के दौरान किस कंपनी ने कितने दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। Top-5 में कौन कौन सी निर्माताओं को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से हर महीने बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में 15.08 लाख यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है।
पहले पायदान पर रही Hero Motocorp
फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प इस लिस्ट में पहले पायदान पर रही है। निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 4.35 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी निर्माता ने बीते महीने सबसे ज्यादा दो पहिया की बिक्री की है। March 2025 में निर्माता की ओर से 4.52 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
दूसरे नंबर पर रही Honda
होंडा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ने बीते महीने के दौरान देशभर में 3.56 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3.56 लाख यूनिट्स की ही थी।
तीसरे नंबर पर आई TVS
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस को भी Top-5 लिस्ट में तीसरा पायदान मिला है। बीते महीने के दौरान निर्माता की ओर से देशभर में 2.75 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले March 2024 में यह संख्या 2.53 लाख से ज्यादा यूनिट्स की थी।
अगले नंबर पर रही Bajaj
बजाज की ओर से भी कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता की ओर से March 2025 के दौरान 1.71 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। इसके पहले March 2024 में यह संख्या 1.81 लाख से ज्यादा यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता ने बीते महीने कम बिक्री की है।
Top-5 में शामिल हुई Suzuki
सुजुकी मोटर की ओर से भी कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने के दौरान निर्माता की ओर से देशभर में 84 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। इसके पहले March 2024 में यह संख्या 75 हजार से ज्यादा यूनिट्स की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।