Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 Iconic Indian Military Cars: इन कारों ने जीता Indian Army का दिल, लंबे समय तक रहीं सेना की पसंद

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 03:20 PM (IST)

    Top 5 Indian Military Cars अपने इस लेख में हम उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने India Army का दिल जीता है। हालांकिभारतीय सेना ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रकार की कारों और वाहनों का उपयोग किया है लेकिन इनमें से कुछ कारें आर्मी के लिए काफी खास रही हैं। अपने इस लेख में हम ऐसी ही 5 कारों के बारे में जानेंगे।

    Hero Image
    Jonga ने 1998 तक सशस्त्र बलों को सेवा दी है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सेना पूरे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। भारतीय सेना ही एकमात्र कारण है, जिससे हम भारत के नागरिक अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना देश में अपने जीवन का आनंद ले पाते हैं। ऐसे में हमारी सेना की सेवा करने वाली कारें भारत की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने इस लेख में हम उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होने India Army का दिल जीता है। हालांकि,भारतीय सेना ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रकार की कारों और वाहनों का उपयोग किया है, लेकिन इनमें से कुछ कारें आर्मी के लिए काफी खास रही हैं। अपने इस लेख में हम ऐसी ही 5 कारों के बारे में जानेंगे।

    Mahindra Scorpio 4X4

    भारतीय सेना ने हाल ही में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की 1,470 यूनिट का ऑर्डर दिया है। हालांकि, इस मॉडल को सिविलियन वेरिएंट के विपरीत, 4X4 ड्राइवट्रेन दिया गया है। साथ ही इसमें कुछ सेना-विशिष्ट सुविधाओं के साथ-साथ अधिक शक्ति और टॉर्क विकसित करने की भी सूचना है। मौजूदा समय में Mahindra Scorpio 4X4 भारतीय सेना द्वारा अपनाई गई सबसे लेटेस्ट कार है।

    Tata Sumo 4X4

    Tata Sumo को भारत में एक पॉपुलर कार के रूप में जाना जाता है। देश की सेना को भी ये कार काफी पसंद थी। इस SUV ने बहुत लंबे समय तक भारतीय सेना में भी काम किया है। अपने मजबूत 4X4 सिस्टम के साथ, टाटा सूमो भारतीय सेना में एक मूल्यवान संपत्ति साबित हुई है।

    Tata Safari Storme

    भारतीय सेना द्वारा कमीशन की गई टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी का सबसे शक्तिशाली संस्करण है। इस मॉडल का नाम Tata Safari Storme GS800 था और इसमें 2.2-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलेंडर डीजल इंजन का एक बहुत शक्तिशाली वर्जन था। मॉडल में एक 4X4 सिस्टम भी दिया गया था। खास बात ये है कि इंडियन आर्मी जितनी भा कारों को अपने बेड़े में शामिल करती है, वे सभी 4X4 पॉवरट्रेन से लैस होती हैं।

    Jonga

    जबलपुर ऑर्डनेंस और गन असेंबली व निसान द्वारा बनाई जाने वाली Jonga एक ब्रांड बन गई थी। इसने 1998 तक सशस्त्र बलों के एक विश्वसनीय बहुउद्देशीय वाहन की जिम्मेदारी उठाई है। Jonga अपने समय में सशस्त्र बलों का एक भरोसेमंद सवारी थी और आज भी ऑटोमोबाइल उत्साही लोगों के लिए एक बेशकीमती संपत्ति बनी हुई है।

    Maruti Suzuki Gypsy

    Maruti Suzuki Gypsy भारतीय सेना का पर्याय रहा है। इसका हल्का वजन, तेज इंजन और कॉम्पैक्ट डायमेंशन विभिन्न प्रकार के इलाकों में बहुत प्रभावी साबित हुआ। इसके अलावा, ये मॉडल बहुत विश्वसनीय और मेंटेनेंस की लिहाज से काफी उपयोगी था।

    comedy show banner
    comedy show banner