Yamaha MT-03 और यामाहा R3 नए डिजाइन-फीचर्स के साथ पेश, साल 2025 में होंगी लॉन्च
2025 Yamaha MT-03 and R3 Launch Date यामाहा MT-03 और R3 को ग्लोबल लेवल पर अपडेट मिला है। इन दोनों बाइक को नया डिजाइन के साथ हबी नए फीचर्स से भी मिले हैं। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा शानदार हो गई हैं। इन दोनों बाइक को भारतीय बाजार में साल 2025 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ग्लोबल बाजार में यामाहा ने Yamaha MT-03 और Yamaha R3 को अपडेट मिला है। इन दोनों बाइक को नया डिजाइन मिलने के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। इन दोनों बाइक को साल 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कि यामाहा ने इन दोनों बाइक को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए क्या बदलाव किए हैं।
2025 Yamaha R3
- 2025 यामाहा R3 पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव के साथ ही शानदार लुक मिला है। इसमें बिल्कुल नया फ्रंट एंड दिया गया है, जो इसके नए डिजाइन से एकदम मिलता है। इसे पहले R9 में देखा जा चुका है। इसके बीच में एक सिंगल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है और इसके दोनों तरफ ट्विन LED DRLs दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और भी बढ़ा देते हैं।
- यामाहा R3 के फ्रंट फेसिया में इंटीग्रेटेड विंगलेट भी दिए गए हैं, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक के जरिए उत्पन्न डाउनफ़ोर्स में बढ़ोतरी करेगा। पहले के मुकाबले कंपनी ने इसके सीट और साइड पैनल की चौड़ाई को कम किया गया है। इसकी वजह से ड्राइवर को अपने पैर नीचे रखने में पहले से ज्यादा आसानी होगी।
- इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें यामाहा के MyRide ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्क्रीन में कॉल/SMS अलर्ट, टेक्स्ट और ईमेल नोटिफिकेशन डिस्प्ले जैसी जानकारी मिलेगी।
- वहीं, इसमें मैकेनिकली बदलाव की बात करें तो इसमें वहीं, पुराना 321cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10,750 rpm पर 42 PS की पावर और 9,500 rpm पर 29.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
2025 Yamaha MT-03
- यामाहा R3 की तरह ही MT-03 को भी नया डिजाइन मिला है। इसके बीच में LED हेडलाइट दी गई है, जिसके दोनों तरफ LED DRLs हैं। इनको आगे से देखने में काफी अट्रैक्टिव दिखाई देते हैं। यह बाइक के लुक को पहले से ज्यादा बेहतर कर देते हैं। MT-03 में 2025 R3 जैसा ही LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें मिलने वाले भी फीचर्स भी वहीं है जो R3 में दिए गए हैं।
- इसके इंजन में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 321cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा हुआ है। इसका इंजन 42 PS की पावर और 29.5N m का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से कनेक्ट किया गया है।
कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत
हाल के समय में भारतीय बाजार में मिलने वाली Yamaha MT-03 की एक्स-शोरूम कीमत 4,59,900 रुपये और Yamaha R3 की एक्स-शोरूम कीमत 4,64,900 रुपये है। इन दोनों बाइक को अपडेट मिलने पर यह तो साफ है कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी होंगी। इन बाइक के 2025 मॉडल को भारत में साल 2025 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। भारत यह दोनों बाइक Aprilia RS 457, KTM 390 Duke और आने वाली Aprilia Tuono 457 जैसी बाइक को टक्कर देंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।