2025 TVS iQube का कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट? यहां जानिए सभी की डिटेल्स
भारतीय बाजार में TVS iQube के नए वेरिएंट लॉन्च होने के बाद यह तीन सब-वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें 2.2kWh 3.1kWh और 3.5kWh बैटरी विकल्प हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 94 किमी से 145 किमी तक की रेंज देते हैं। तीनों वेरिएंट में 12.7cm TFT कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जियो-फेंसिंग और 32-लीटर अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। इनमें टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हाल ही में TVS iQube का नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसके बाद से यह अब तीन अलग-अलग सब वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके तीनों वेरिएंट ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको iQube के सभी वेरिएंट की खुबियों के बारे में बता रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. TVS iQube 2.2kWh
इसमें 2.2kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 94 किमी की रेंज देता है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इसमें 4.4kW का हब मोटर का इस्तेमाल हुआ है, जो 75 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड देता है। भारत में TVS iQube 2.2kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,620 रुपये है।
2. TVS iQube 3.1kWh
यह इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मिड-स्पेक वरिएंट है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3.1kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने के बाद 123 किमी तक की रेंज देगा। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है। TVS iQube 3.1kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,09,996 रुपये है।
3. TVS iQube 3.5kWh
यह iQube लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसमें 3.5kWh की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 145 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में इसे 4 घंटे 50 मिनट लगते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। TVS iQube 3.5kWh की एक्स-शोरूम कीमत 1,23,379 रुपये है।
तीनों वेरिएंट में समानता
- TVS iQube के तीनों वेरिएंट्स में फीचर्स और अंडरपिनिंग्स लगभग समान हैं। इन तीनों में ही 12.7cm का TFT कंसोल मिलता है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल है। सेफ्टी के लिए जियो-फेंसिंग, क्रैश/थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनमें रिवर्स और फॉरवर्ड मोड के लिए पार्क असिस्ट दिया गया है। तीनों ही वेरिएंट में 32-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज भी मिलती है।
- तीनों ही वेरिएंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है। तीनों में अलॉय-व्हील सेटअप के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 220mm डिस्क और पीछे 130mm ड्रम का सेटअप मिलता है। कुल मिलाकर तीनों वेरिएंट के बीच केवल रेंज और परफॉर्मेंस का ही अंतर है।
यह भी पढ़ें- TVS IQube 3.1 kWh वेरिएंट हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 123km रेंज, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।