Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 TVS Apache RR 310 के 5 शानदार फीचर्स, जो इसे बाकी स्पोर्ट्स बाइक से बनाते हैं अलग

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 06:00 AM (IST)

    2025 TVS Apache RR 310 भारत में 17 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया गया है। इसे कई बेहतरीन नए फीचर्स और नए इंजन से लैस किया गया है। इसे अपडेट मिलेने का बाद य ...और पढ़ें

    Hero Image
    2025 TVS Apache RR 310 के सबसे अच्छे पांच फीचर्स।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 TVS Apache RR 310 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसे पहले से बेहतरीन फीचर्स के साथ लैस किया गया है, जिसकी वजह से यह भारतीय बाजार में पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई है। जहां एक तरफ कई स्पोर्ट्स बाइक सिर्फ रफ्तार पर फोकस करती हैं, वहीं, Apache RR 310 एक परफेक्ट बैलेंस ऑफर करती है, जिसमें  ट्रैक परफॉर्मेंस, रोज़ाना की उपयोगिता और स्मार्ट फीचर्स तक शामिल होते हैं। आइए 2025 TVS Apache RR 310 के उन शानदार फीचर्स के बारे में जानते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. बिल्ट टू ऑर्डर (BTO) प्रोग्राम

    2025 Apache RR 310 को खरीदार अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें तीन मुख्य ऑप्शन मिलते हैं, जो डायनामिक किट, डायनामिक प्रो किट और रेस रेप्लिका ग्राफिक्स है। इसके डायनामिक किट में KYB की फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन, ब्रास-कोटेड चेन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया जाता है। वहीं, डायनामिक प्रो किट में इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जैसे कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके रेस रेप्लिका ग्राफिक्स में बाइक को रेसिंग लुक दिया गया है।

    2. ट्रैक-फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक्स

    2025 Apache RR 310 उन मोटरसाइकिल में से एक है, जो ट्रैक-ओरिएंटेड इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर के साथ आती है। इसमें चार राइडिंग मोड्स – अर्बन, रेन, स्पोर्ट और ट्रैक मिलता है। इनकी मदद से बाइक को सिचुएशन के हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, लॉन्च कंट्रोल और स्लोप डिपेंडेंट ब्रेकिंग इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो आमतौर पर महंगी मोटरसाइकिल में देखने के लिए मिलता है।

    3. हार्डवेयर अपग्रेड्स

    इसमें विंड-टनल टेस्टेड विंगलेट्स दिए गए हैं, जो बाइक की स्टेबिलिटी बढ़ाते हैं। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। इसमें मिलने वाले माइशेलिन रोड 5 टायर्स शानदार ग्रिप और स्टेबिलिटी के साथ आते हैं, जो गीली सड़कों पर काफी अच्छी ग्रिपिंग देते हैं।

    4. कनेक्टेड TFT कंसोल

    2025 Apache RR 310 में वर्टिकली माउंटेड 5-इंच TFT कंसोल दिया गया है, जो 8 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, डिजिडॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे SmartXonnect Race Telemetry के जरिए कनेक्ट करके राइडिंग डेटा, लैप टाइम्स और G-फोर्स जैसे ट्रैक डिटेल्स को देख सकते हैं।

    5. कीमत

    2025 TVS Apache RR 310 वेरिएंट 

    2025 कीमत (रुपये में)

    2024 कीमत (रुपये में)

    कीमत में अंतर (रुपये में)

    Red (बिना क्विकशिफ्टर के)

    2,77,999

    2,75,000

    2,999

    Red (क्विकशिफ्टर के साथ)

    2,94,999

    2,92,000

    2,999

    Bomber Grey

    2,99,999

    2,97,000

    2,999

    BTO (ऑर्डर पर निर्मित) Kit

    Dynamic Kit: 18,000

    Dynamic Pro Kit: 16,000

    रेस रेप्लिका कलर: 10,000

    2025 TVS Apache RR 310 के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2,77,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 3,43,999 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- 2025 Kawasaki Versys 650 भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा दमदार और शानदार हुई मोटरसाइकिल