2025 Toyota Land Cruiser Prado हुई पेश, मिलेगा पहले से ज्यादा दमदार इंजन
टोयोटा ने अपनी 2025 Toyota Land Cruiser Prado को वैश्विक स्तर पर माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया है। इसमें 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन और 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है, जो बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करता है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, हीटेड/वेंटिलेटेड सीटें जैसे कई फीचर्स हैं।
2025 Toyota Land Cruiser Prado
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा ने ग्लोबल लेवल पर अपनी दमदार SUV 2025 Toyota Land Cruiser Prado को पेश किया है। इसे कंपनी ने माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लेकर आई है, जिससे इसके परफॉर्मेंस में सुधार का दावा किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से अभी तक इसके भारत में लॉन्च करने का किसी तरह की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे साल की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि 2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को किन फीचर्स के साथ पेश किया गया है?
Toyota Land Cruiser Prado का इंजन
2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को 2.8-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें दिया गया इंजन 204 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Toyota Land Cruiser Prado का एक्सटीरियर
2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें रिटेज फ्रंट ग्रिल, चौकोर साइड मिरर और एथलेटिक फेंडर फ्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें रैक्टेंगल हेडलाइट्स और आगे की तरफ डुअल-ह्यू फॉग लाइट्स भी दी गई है। कंपनी ने इसके बंपर में फॉग लैंप भी लगाए हैं। इसमें मस्कुलर-लुकिंग बोनट के साथ, एसयूवी में उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं। इसमें आठ कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो ट्रेल डस्ट / ग्रेस्केप, हेरिटेज ब्लू / ग्रेस्केप, ब्लैक, विंड चिल पर्ल, मेट्योर शावर, आइस कैप, अंडरग्राउंड और हेरिटेज ब्लू है।
Toyota Land Cruiser Prado के फीचर्स
2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक HUD (हेड-अप डिस्प्ले) और 60/40 स्प्लिट रियर सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें एक कंसोल कूल बॉक्स, क्यूई वायरलेस चार्जर, USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
कंपनी की तरफ से भारत में 2025 Toyota Land Cruiser Prado के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इसे भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिस देखते हुए उम्मीद है कि यह साल 2025 के आखिरी तक यह भारत में लॉन्च हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।