Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Tata Tiago और Tigor की वेरिएंट वाइज कीमतों का खुलासा, नए फीचर्स समेत मिला रिफ्रेश डिजाइन

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 04:15 PM (IST)

    नई Tata Tiago और Tigor के ICE और EV को पेश किया गया है। इसके साथ ही इसके नई कीमतों का भी खुलासा भी कर दिया गया है। नई 2025 Tata Tiago और Tigor में नए फीचर्स भी दिए गए हैं। नई Tata Tiago की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये और नई Tata Tigor की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है।

    Hero Image
    नई Tata Tiago और Tigor को अपडेट मिला।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगोर मॉडलों की मदद से भारतीय बाजार में अपनी एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाया था, उन्हें नए बदलाव के साथ पेश किया है। इनके ICE और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन को कंपनी ने अपडेट किया है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से इनके वेरिएंट वाइज कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि नई Tata Tiago और Tigor को किन कीमतों में लाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Tata Tiago (ICE और EV)

    • इसके पेट्रोल मॉडल में बॉटम ग्रिल में कंट्रास्टिंग क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लोअर ग्रिल में बॉडी-कलर एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके ICE और EV दोनों में ही नई हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी से भरा रिफ्लेक्टर सेटअप दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल और फॉग लाइट्स को पहले की तरह बरकरार रखा गया है।
    • इसके साथ ही  शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले स्पोर्ट करता करता है। इसमें पुश-बटन स्टार्ट और नेक्सन से नया टू-स्पोक स्टीयरिंग एक इल्यूमिनेटेड लोगो दिया गया है। इसमें एडवांस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल, टीपीएमएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट समेत और भी फीचर्स को दिया गया है।
    •  टियागो EV में पहले की तरह ही 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 315 किमी तक की रेंज मिलती है।

    वेरिएंट वाइज कीमत

    Tata Tiago के पेट्रोल एक्स-शोरूम कीमत बेस XE के लिए 4.99 लाख रुपये और टियागो XZ NRG CNG वेरिएंट के लिए 8.2 लाख रुपये है। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

    पेट्रोल

    1. XE - 4,99,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. XM - 5,69,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. XT - 6,29,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    4. XZ - 6,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
    5. XZ NRG - 7,19,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    6. XZ+ - 7,29,990 रुपये (एक्स-शोरूम)

    iCNG

    1. XE CNG - 5,99,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. XM CNG - 6,69,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. XT CNG - 7,29,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    4. XZ CNG - 7,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
    5. XZ NRG CNG- 8,19,990 रुपये (एक्स-शोरूम)

    2025 Tata Tigor

    Tata Tigor

    • टाटा मोटर्स ने इसके ICE और EV दोनों वर्जन के मॉडल को अपडेट किया है, लेकिन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की जानकारी शेयर नहीं की गई है। टिगोर में मिले अपडेट की बात करें तो इसमें ऊपरी ग्रिल पर क्रोम हाइलाइट्स दी गई है, जो एक अलग दृश्य अंतर पैदा करते हैं।
    • इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस तरीके से एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसके ट्रिम में नया नया लक्स टॉप-वेरिएंट भी शामिल किया गया है, जिसमें ज्यादा फीचर्स को शामिल किया गया है।
    • इसमें फीचर्स के रूप में पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा, अलग-अलग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, डुअल-टोन केबिन थीम और नेक्सन से लेदर-रैप्ड नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
    • इसमें पहले की तरह ही इंजन दिया गया है, 2025 टियागो और 2025 टिगोर में 1.2L 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-सिलेंडर i-CNG का ऑप्शन दिया गया है।

    वेरिएंट वाइज कीमत

    पेट्रोल

    1. XM - 5,99,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. XT - 6,69,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. XZ - 7,29,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    4. XZ+ - 7,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
    5. XZ+ Lux - 8,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

    iCNG

    1. XT - 7,69,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. XZ - 8,29,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. XZ+ - 8,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
    4. XZ+ Lux - 9,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

    यह भी पढ़ें- Honda Elevate का Black Editions लॉन्च, ऑल-ब्लैक केबिन समेत मिले नए अपडेट