विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 Skoda Kodiaq कल होगी लॉन्‍च, Fortuner, Gloster, Tiguan को मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Published: Wed, 16 Apr 2025 04:00 PM (IST)

2025 Skoda Kodiaq SUV भारतीय बाजार में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी और सेडान कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कल फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में Skoda Kodiaq को लॉन्‍च किया जाएगा। एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

2025 Skoda Kodiaq एसयूवी को कल भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।
2025 Skoda Kodiaq एसयूवी को कल भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

HighLights

  1. 2025 Skoda Kodiaq को कल किया जाएगा लॉन्‍च
  2. पुराने वर्जन के मुकाबले मिलेंगे ज्‍यादा बेहतर फीचर्स
  3. एसयूवी की संभावित कीमत 50 लाख तक हो सकती है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की प्रमुख वाहन‍ निर्माताओं में शामिल स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता कल अपनी नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kodiaq को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। स्‍कोडा की नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। बाजार में इसे किन एसयूवी से चुनौती मिल सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कल लॉन्‍च होगी 2025 Skoda Kodiaq SUV

स्‍कोडा की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कल 2025 Skoda Kodiaq SUV को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। पुराने वर्जन के मुकाबले नई एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

लॉन्‍च के बाद ही इसके सभी फीचर्स और इंजन की जानकारी मिलेगी। लेकिन इसमें दो लीटर की क्षमता के इंजन को दिया जा सकता है। जिसे टर्बो के साथ लाया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 201 बीएचपी की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें 7स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 4X4 को भी दिया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

Skoda Kodiaq एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, ब्‍लैक इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, मल्‍टी जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील,  360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, एबीएस, ईबीडी, नौ एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

स्‍कोडा की ओर से Kodiaq एसयूवी के लॉन्‍च के बाद ही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 50 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। एसयूवी को भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है जिसमें Sportline और L&K शामिल हो सकते हैं।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में स्‍कोडा अपनी नई एसयूवी को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करेगी। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Volkswagen Tiguan R Line के साथ होगा। इसके अलावा इसे कई लग्‍जरी MPVs से भी चुनौती मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।