विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 Skoda Kodiaq भारत में जल्द होगी लॉन्च, क्या कुछ होगा नया और खास?

Published: Tue, 08 Apr 2025 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:59 PM (IST)

जल्द ही नई Skoda Kodiaq लॉन्च होने वाली है। इसमें पहले से बेहतर तकनीक लग्जरी और परफॉर्मेंस का कॉम्बीनेशन देखने के लिए मिलेगा। इसे कंपनी दो वेरिएंट में लेकर आने वाली है। इसमें नया विंग-डिजाइन डैशबोर्ड 13-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने के लिए मिलेगा। आइए जानते हैं कि नई Skoda Kodiaq कितनी खास होने वाली है?

2025 Skoda Kodiaq भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है।
2025 Skoda Kodiaq भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है।

HighLights

  1. नई कोडियाक में 204hp, 2.0-लीटर TSI इंजन लगा है।
  2. इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।
  3. इसे दो ट्रिम L&K और Sportline में पेश किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में जल्दी ही नई Skoda Kodiaq लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी भी तेज कर दी है। नई स्कोडा कोडिआक को दो वेरिएंट Lauren and Klement (L&K) और Sportline में लाया जा रहा है। आइए जानतें हैं कि नई Skoda Kodiaq में क्या कुछ नया देखने के लिए मिलेगा और यह भारतीय बाजार में कब लॉन्च होने वाली है।

शार्प और प्रीमियम डिजाइन

  • नई Skoda Kodiaq के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप को पहले की तरह बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें नए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। इसके ग्रिल को अब इल्युमिनेटेड सेक्शन के साथ जोड़ा गया है, जो इसे काफी प्रीमियम अपील देता है।

Skoda Kodiaq

  • इसके रियर में C-शेप टेललैंप्स को एक लाइट बार से जोड़ा गया है, जो पूरे टेलगेट तक फैला हुआ है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड रुप में दिए गए हैं।
  • इसके Sportline वेरिएंट में ब्लैक-आउट ग्रिल, D-पिलर गार्निश और रियर बंपर जैसे स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि इसके L&K वर्जन में इन्हीं चीजों को सिल्वर फिनिश दिया गया है।

Skoda Kodiaq

इंटीरियर और फीचर्स

  • इसके केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें नया विंग-डिजाइन डैशबोर्ड, 13-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है।

Skoda Kodiaq

  • इसके L&K ट्रिम में 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन, पावर्ड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया हैं। वहीं, Sportline वेरिएंट में स्पोर्टी बकेट सीट्स दी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड DCT (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) से लैस किया गया है और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) भी दिया है।

Skoda Kodiaq

कीमत और मुकाबला

नई Skoda Kodiaq को भारतीय बाजार में 17 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इसे 45 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका भारतीय बाजार में Jeep Meridian और Hyundai Tucson से देखने के लिए मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 15 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, हेड-अप डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स के साथ आएगी Volkswagen Tiguan R Line, 14 April को होगी लॉन्‍च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।