Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Royal Enfield Hunter 350 New Vs Old: पुरानी की तुलना में कितनी बदली नई हंटर 350?

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 08:05 PM (IST)

    2025 Royal Enfield Hunter 350 को कई अपडेट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट नए कलर ऑप्शन समेत और भी कई नए फीचर्स दिए गए हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको नई Hunter 350 पुराने मॉडल की तुलना में कितनी बदल गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    Royal Enfield Hunter 350 New Vs Old

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 Royal Enfield Hunter 350 को 26 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमत में बढ़ोतरी देखने के लिए भी मिली है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट, नए रंग समेत और भी कई फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि नई Royal Enfield Hunter 350 पुराने मॉडल के तुलना में कितनी अलग है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. कीमत

    Hunter 350 वेरिएंट

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    Base (फैक्ट्री ब्लैक)

    1,49,900 रुपये 

    1,49,900 रुपये 

    Mid (रियो व्हाइट और डैपर ग्रे)

    1,76,750 रुपये 

    1,69,656 रुपये 

    Top (रिबेल ब्लू, लंदन रेड, टोक्यो ब्लैक)

    1,81,750 रुपये  

    1,74,655 रुपये 

    इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि मिड और टॉप वेरिएंट अब करीब 7,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।  इसके पीछे का कारण इन दोनों वेरिएंट में एक नहीं बल्कि कई अपडेट मिलना है।

    2. डिजाइन

    1. नई Royal Enfield Hunter 350 के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मेटल टैंक, फाइबर बॉडी पैनल और ब्लैक आउट इंजन, फोर्क और एलॉय व्हील के साथ रेट्रो मॉडर्न डिजाइन को पहले की तरह ही रखा गया है। इसे तीन नए पेंट स्कीम रियो व्हाइट, लंदन रेड और टोक्यो ब्लैक के साथ लेकर आया गया है।
    2. इसमें डैपर ऐश और डैपर व्हाइट जैसी पुरानी कलर स्कीम की जगह रियो व्हाइट को दी गई है और रेबेल रेड और रेबेल ब्लैक की जगह लंदन रेड और टोक्यो ब्लैक को दी गई है। इसे मिले नए कलर पुराने की तुलना में काफी बेहतरीन दिखाई देते हैं। इसमें पहले की तरह मिलने वाला फैक्ट्री ब्लैक पेंट स्कीम के साथ बेस स्पोक व्हील वेरिएंट में कुछ भी बदलाव नहीं हुए है।

    3. इंजन

    नई Hunter 350 में उसी 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन अब यह OBD-2B अनुपालन के साथ आने लगा है। यह 20 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके मिड और टॉप-एंड वेरिएंट में डाउन शिफ्ट के लिए स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच का फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से क्लच लीवर एक्शन पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

    4. सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

    1. 2025 हंटर 350 में अपग्रेड हैंडलबार दिया गया है, जो पहले से ज्यादा स्थिर और ज्यादा आरामदायक सीट कुशनिंग और रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के लिए एक नई ट्यून देती है। इसके सीट को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाकर 160 मिमी कर दिया गया है, जो पहले की तुलना में 10 मिमी ज्यादा है। इसके अलावा, हंटर 350 में पहले की तरह ही डबल क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। दोनों सिरों पर 17-इंच के पहिये दिए गए हैं। इसमें 300 मिमी का फ्रंट और रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर डुअल-चैनल ABS के साथ 270mm रियर डिस्क ब्रेक सेटअप मिड और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए मानक है।
    2. इसके स्पोक व्हील्स वाला बेस वेरिएंट और सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क को पहले की तरह ही रखा गया है। इसके बेस वेरिएंट में स्पोक व्हील्स के साथ थोड़े पतले टायर मिलते हैं, जबकि मिड और टॉप वेरिएंट में 110 सेक्शन फ्रंट और 140 सेक्शन रियर टायर के साथ एलॉय व्हील दिया जा रहा है।

    5. फीचर्स

    नई Royal Enfield Hunter 350 में नई हेडलाइट दी गई है, जबकि इसके पहले इसमें हैलोजन सेटअप  मिलता था। इसमें अब मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। यह दोनों ही फीचर इसके केवल केवल मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में ही दिया गया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और SMS/कॉल अलर्ट के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का भी फीचर मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Hero Glamour 125 vs Honda Shine 125: माइलेज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में कौन कम्यूटर बेस्ट