Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 KTM RC 200 नए फीचर्स और अपडेट के साथ हुई लॉन्च, नया कलर भी मिला

    Updated: Sat, 31 May 2025 05:43 PM (IST)

    KTM ने 2025 में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 200 को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया है। इस बाइक में 5-इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल नोटिफिकेशन और नेविगेशन जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसमें 199.5cc का इंजन है जो 25.4 bhp की पावर देता है। 2025 KTM RC 200 का मुकाबला Yamaha R15M और Hero Karizma XMR से होगा।

    Hero Image
    2025 KTM RC 200 का नया मैटेलिक ग्रे कलर।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केटीएम ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 200 को साल 2025 में नए अपडेट के साथ पेश किया है। बाइक को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इस अपडेट के साथ ही अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.54 लाख रुपये है। आइए जानते है कि 2025 KTM RC 200 को क्या नए अपडेट्स मिले हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या मिले नए फीचर्स?

    1. 2025 KTM RC 200 को 5-इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है, जो पहले की LCD यूनिट की जगह लेती है। इसे 200 Duke और 390 Duke जैसे बड़े मॉडल्स से लिया गया है। यह स्क्रीन स्क्रैच-रेसिस्टेंट और बेहतर विजिबिलिटी के साथ आती है।
    2. नई TFT स्क्रीन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है, जिसमें राइडर कॉल नोटिफिकेशन, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, इन सभी फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए नया 4-वे स्विचगियर भी दिया गया है।
    3. बाइक को नया कलर भी दिया गया है, जो मेटैलिक ग्रे है। इसे पहले की तरह ब्लू और ब्लैक ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    2025 KTM RC 200 में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 19.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें पहले की तरह ही स्टील ट्रेलिस फ्रेम, WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक्स देने के साथ ही डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।

    इन बाइक से मुकाबला

    2025 KTM RC 200 का Yamaha R15M, Hero Karizma XMR और Bajaj Pulsar RS200 जैसी गाड़ियों से भारत में मुकाबला देखने के लिए मिलता है। हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमत में 12 हजार रुपये की कीमत में बढ़ोतरी की है।

    यह भी पढ़ें- भारत में नई Kawasaki Ninja 300 लॉन्च, ट्विन प्रोजेक्टर हेडलाइट समेत मिले नए कलर